Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video Viral : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पैतृक घर आगरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, घर की दीवारों के साथ गेट पर वोट चोर लिखा

Video Viral : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पैतृक घर आगरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, घर की दीवारों के साथ गेट पर वोट चोर लिखा

By santosh singh 
Updated Date

आगरा। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस और विपक्ष का हमला तेज हो रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर और यूपी में निर्वाचन आयोग पर विरोध प्रदर्शन के बाद अब ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) का विरोध उनके आगरा स्थित घर तक पहुंच गया है। सोमवार को कांग्रेस ने आगरा के विजय नगर कॉलोनी में स्थित ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar)  के पैतृक आवास पर उग्र प्रदर्शन किया। घर की दीवारों और गेट पर कालिख पोत दी और वोट चोर के साथ उनका नाम लिखते हुए गद्दार भी लिख दिया। वहीं, जिला मुख्यालयों पर भी कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया है। लखनऊ में कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाला और जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में ज्ञानेश कुमार को लेकर छपी रिपोर्ट के बाद से ही कांग्रेस पूरे देश में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने खुद मोर्चा खोला हुआ है। दो दिन पहले लखनऊ स्थित निर्वाचन कार्यालय पर भी कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान खुद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी मौजूद रहे।

पढ़ें :- परिसीमन बिल का समर्थन करेगी DMK, कांग्रेस बोली-लोकसभा की वर्तमान संख्या पर महिला आरक्षण दिया जाए

सोमवार को कांग्रेस ने आगरा में ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर पहुंचकर अपना विरोध जताया। विजयनगर स्थित घर की दीवारों और गेट पर स्प्रे और पेंट से वोट चोर, और ज्ञानेश कुमार गद्दार लिख दिया। बताया जाता है कि प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव के साथ पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और कालिख पोती है। प्रदर्शन में मुकेश धनगर, शाहबाज, उमेश शर्मा आदि शामिल थे।

कालिख की जानकारी मिलतेही फास्ट हुई पुलिस
मुख्य चुनाव आयुक्त के घर पर कालिख पोतने की जानकारी मिलते ही पुलिस फास्ट हो गई।तत्काल पुलिस की एक टीम ज्ञानेश कुमार के घर पहुंची और कालिख और वहां लिखे नारों को मिटाने में जुट गई है। कालिख पोतने और नारे लिखने वालों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस आगरा के जिला और शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में सुभाष पार्क से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली का विरोध जताया गया।

आज जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन

लखनऊ में निर्वाचन भवन पर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने यूपी के सभी जिला मुख्यालयों पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि मूसलाधार बारिश के बावजूद लखनऊ में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस के सभी बब्बर शेरों का कोटि-कोटि धन्यवाद एवं सैल्यूट।

उन्होंने कहा कि कल फिर उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एक जोरदार और विशाल प्रदर्शन होने जा रहा है। सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, शहर अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरें।

पढ़ें :- पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है, ऐसे में संसद का सत्र पूरी जिम्मेदारी के साथ चलाना हमारा कर्तव्य है : किरेन रिजिजू
Advertisement