1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा की रामलीला में अहिल्या उद्धार, गंगा अवतरण और सीता स्वयंवर का मंचन

नौतनवा की रामलीला में अहिल्या उद्धार, गंगा अवतरण और सीता स्वयंवर का मंचन

नौतनवा की रामलीला में अहिल्या उद्धार, गंगा अवतरण और सीता स्वयंवर का मंचन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::  नौतनवा नगर के सब्जी मंडी पड़ाव में आयोजित पारंपरिक रामलीला में गुरुवार को अहिल्या उद्धार, गंगा अवतरण, नगर दर्शन और धनुष यज्ञ के साथ सीता स्वयंवर की लीला का सजीव मंचन किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय के जरिए रामकथा के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे रहे और पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजता रहा।

पढ़ें :- अखिलेश यादव का BJP पर तंज, बोले- ‘लखनऊ एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया है’

मंचन के दौरान भगवान श्रीराम द्वारा अहिल्या उद्धार का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इसके बाद गंगा अवतरण और नगर दर्शन की लीला का मंचन हुआ। कलाकारों ने संवाद और अभिनय के माध्यम से प्रसंगों की धार्मिक महत्ता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

इसके बाद धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर की लीला ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। भगवान श्रीराम द्वारा शिवधनुष भंग करते ही पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस प्रसंग पर श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक जयकारे लगाए। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्म के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष लालमन प्रसाद जायसवाल, राजाराम जायसवाल, राधेश्याम सिंह, रामरूप जायसवाल, भोला जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार विनोद पटवा, दीपक जायसवाल, संजय जायसवाल, विकास जैन, शिखर जायसवाल, रमेश जायसवाल और शिव टिबड़ेवाल सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- नालंदा में सिपाही की मौत का मामला पलटा, तस्करों की नहीं अपनी टीम की गोली लगी: पुलिस ने गढ़ी झूठी कहानी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...