Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- कनॉट प्लेस में BJP ने सारी दुकानें जबरदस्ती बंद करवा दी

रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- कनॉट प्लेस में BJP ने सारी दुकानें जबरदस्ती बंद करवा दी

By Abhimanyu 
Updated Date

INDIA Alliance Rally Update : दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली से पहले व्यापारियों के कथित नुकसान का मुद्दा गरमाया हुआ है। इस बीच, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि कनॉट प्लेस में बीजेपी ने सारी दुकानें जबरदस्ती बंद करवा दी। उनका आरोप है कि व्यापारियों को विपक्ष की रैली से नुकसान नहीं, बल्कि कथित तौर से बीजेपी की ओर से जबरन दुकानें बंद करवाने से हो रहा है।

पढ़ें :- CTI चेयरमैन बृजेश गोयल दिल्ली सरकार में वित्तीय समिति के सदस्य, AAP से है तगड़ा कनेक्शन, यूं ही नहीं कर रहे हैं कांग्रेस रैली की खिलाफत

रामलीला मैदान जाते समय का एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा, “हमने सब लोगों से कहा कि जब आप मार्च और महारैली के लिए यहां आएंगे, चीजें खरीदें, खरीदारी करें। मगर, यहां Connaught Place में आते हुए हमें पता लगा कि BJP ने सारी की सारी दुकानें जबरदस्ती बंद करवा दी। तो traders का नुकसान कौन कर रहा है, कैसे हो रहा है, यह आप जान लीजिए!”

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष बृजेश गोयल और बीजेपी ने इस रैली से व्यापारियों को अरबों के नुकसान की आशंका जताई है। व्यापारियों ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली का विरोध किया है। ‘चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री’ (CTI) ने कमला मार्केट में दुकानों के बाहर पोस्टर लगाए हैं, जिनमें राहुल गांधी से अपील की गई है कि वे कामकाज में बाधा न डालें।

कमला मार्केट, रामलीला मैदान से महज 100 से 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। व्यापारियों को डर है कि इस रैली से उनके कारोबार पर असर पड़ सकता है और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

पढ़ें :- 'राहुल गांधी के 1 नवंबर वाले नाटक के चार मकसद...' केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इंडिया गठबंधन की रैली पर लगाए बड़े आरोप
Advertisement