1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवां नगर पालिका में अहिल्याबाई होलकर स्मृति कार्यक्रम,महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित, अहिल्याबाई को नारी शक्ति की मिसाल बताया

नौतनवां नगर पालिका में अहिल्याबाई होलकर स्मृति कार्यक्रम,महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित, अहिल्याबाई को नारी शक्ति की मिसाल बताया

नौतनवां नगर पालिका में अहिल्याबाई होलकर स्मृति कार्यक्रम,महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित, अहिल्याबाई को नारी शक्ति की मिसाल बताया

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवां नगर पालिका कार्यालय में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

पढ़ें :- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे SSB के DIG, सोनौली बॉर्डर पर ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि और पालिका अध्यक्ष ने नगर पालिका की महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सुनील गुप्ता ने अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नारी शक्ति, प्रशासनिक कुशलता और धर्मपरायणता का प्रतीक बताया।

पालिका अध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि अहिल्याबाई ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया। उन्होंने समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि हमें उनके पदचिह्नों पर चलकर जन कल्याण की भावना को और मजबूत करना चाहिए।

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी संदीप सरोज, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, अनिल जायसवाल, संजय पाठक, अभय कुमार, राकेश जायसवाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति और नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...