AIIMS Recruitment 2024: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में नौकरी की चाह रखने वालों के लिए एक सुनहरा अवसर है। एम्स रायबरेली ने फैकल्टी (ग्रुप ए) के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsrbl.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। एम्स रायबरेली के इस भर्ती अभियान के तहत कुल 95 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 5 अक्टूबर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें। इच्छुक उम्मीदवार एम्स रायबरेली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन भर सकते हैं।
- कुल पद: 95
- पद का नाम: फैकल्टी (ग्रुप ए)
- प्रोफेसर/एडिशनल प्रोफेसर
- एसोसिएट प्रोफेसर/असिस्टेंट प्रोफेसर
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की अंतिम तिथि- 5 अक्टूबर 2024
आयु सीमा- प्रोफेसर/एडिशनल प्रोफेसर: अधिकतम आयुसीमा 58 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एसोसिएट प्रोफेसर/असिस्टेंट प्रोफेसर: अधिकतम आयुसीमा 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
योग्यता
एम्स भर्ती 2024 के तहत भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित पद से जुड़ी योग्यता होनी चाहिए। तभी वे इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के योग्य माने जाएंगे।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 2360 (2000 प्लस 18% जीएसटी) रुपये
- एससी/एसटी कैटेगरी: 1180 (1000 प्लस 18% जीएसटी) रुपये
- पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी: शून्य
सैलरी
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर हर महीने 2,20,000 रुपये तक दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
एम्स रायबरेली के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का भत्ता नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय आवश्यक प्रमाणपत्रों की ओरिजिनल कॉपी के साथ सत्यापित फोटोकॉपी विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र के प्रिंटआउट के साथ लाना होगा।
पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट