1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पाकिस्तान से तनाव के बीच पीएम मोदी से मिले वायुसेना प्रमुख, तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ भी कर चुके हैं मीटिंग

पाकिस्तान से तनाव के बीच पीएम मोदी से मिले वायुसेना प्रमुख, तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ भी कर चुके हैं मीटिंग

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र की मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई में जुटी है। इसके साथ ही पाकिस्तान की कमर तोड़ने के लिए लगातार नई रणनीति भी बन रही है। इस बीच वायुसना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र की मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई में जुटी है। इसके साथ ही पाकिस्तान की कमर तोड़ने के लिए लगातार नई रणनीति भी बन रही है। इस बीच वायुसना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इससे पहले नौसेना प्रमुख ने भी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी।

पढ़ें :- IND vs BAN : शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स के सेमी-फाइनल में जड़ा शतक, भारत ने बांग्लादेश को दिया 196 रनों का लक्ष्य

नेवी चीफ ऐडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने शनिवार को लोककल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी से मुलाकात की थी। इससे पहले पीएम मोदी ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ मीटिंग की थी। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी शामिल हुए थे।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो वायुसेना प्रमुख ने पीएम मोदी के साथ बैठक की। काफी देर चली इस बैठक में कई अहम रणनीति बनी है। हालांकि इससे अधिक कोई जानकारी नहीं दी। बता दें कि, 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इस आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गयी थी। इसके बाद सरकार ने सेनाओं को एक्शन लेने की खुली छूट दे दी।

 

पढ़ें :- हूती विद्रोहियों के निशाने पर पाकिस्तान, सऊदी अरब के चक्कर में बुरा फंसा!
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...