1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अंतरिक्ष स्टेशन में वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, कांग्रेस ने उनके माता-पिता को शॉल भेंटकर किया सम्मानित

अंतरिक्ष स्टेशन में वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, कांग्रेस ने उनके माता-पिता को शॉल भेंटकर किया सम्मानित

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (International Space Station) की उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बनकर प्रदेश के लाल वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Air Force Group Captain Shubhanshu Shukla) ने इतिहास रच दिया।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (International Space Station) की उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बनकर प्रदेश के लाल वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Air Force Group Captain Shubhanshu Shukla) ने इतिहास रच दिया।

पढ़ें :- सोनौली:भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी मासूम की जिंदगी, सुंदरीकरण गेट ढहने से दर्दनाक मौत

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री (Uttar Pradesh Congress Committee President Ajay Rai, former minister) आज उनके आवास पहुंचे। उन्होंने उनके माता-पिता को शॉल भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि आज देश और प्रदेश को उनके बेटे पर गर्व है, उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ मौजूदा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देंगी।

इस अवसर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (Uttar Pradesh Congress Committee President Ajay Rai) के साथ पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, आर्यन मिश्रा, अब्दुल्ला शेर खान, राजेंद्र पांडेय मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...