Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी एयरपोर्ट से एअर इंडिया ने शुरू की देश की पहली ‘Easy Connect’ इंटरनेशनल सर्विस

वाराणसी एयरपोर्ट से एअर इंडिया ने शुरू की देश की पहली ‘Easy Connect’ इंटरनेशनल सर्विस

By Sushil Sah 
Updated Date

वाराणसी। 25 जून यानी आज का दिन पूर्वांचल के हवाई यात्रियों के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुआ है। एअर इंडिया ने आज देश की पहली ‘ईज़ी कनेक्ट’ (Easy Connect) उड़ान सेवा का भव्य शुभारंभ वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से किया है। इस क्रांतिकारी सेवा का उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह एक भारत सरकार का नया ‘हब-एंड-स्पोक’ (Hub-and-Spoke) इंटरनेशनल ट्रैवल मॉडल है। इस सेवा के शुरू होने से अब वाराणसी से दुनिया के किसी भी कोने में यात्रा करना बेहद आसान और बाधा रहित हो जाएगा।

पढ़ें :- अमेरिका-ईरान संघर्ष के चलते भारत ने बढ़ाया डीजल और जेट ईंधन निर्यात पर टैक्स

दिल्ली में दोबारा चेक-इन और इमिग्रेशन से मुक्ति

इस सेवा की खासियत यह है कि वाराणसी से विदेश जाने वाले यात्रियों को अब दिल्ली पहुंचने पर अपना सामान कलेक्ट करने, दोबारा चेक-इन करने या सुरक्षा जांच से गुजरने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि यात्रियों की इंटरनेशनल इमिग्रेशन, कस्टम और सुरक्षा जांच की पूरी प्रक्रिया वाराणसी एयरपोर्ट पर ही पूरी कर ली जाएगी। यात्रियों को सीधे उनके विदेशी गंतव्य का बोर्डिंग पास और बैगेज टैग वाराणसी में ही मिल जाएगा।

दैनिक उड़ान और 17 देशों से सीधा जुड़ाव

एअर इंडिया की यह विशेष ‘ईज़ी कनेक्ट’ उड़ान AI1111 के रूप में वाराणसी से दिल्ली के लिए रोज चलाई जाएगी। दिल्ली पहुंचने के 4 घंटे के भीतर, इस सेवा के माध्यम से यात्रियों को लंदन, दुबई, फ्रैंकफर्ट, सिंगापुर, सैन फ्रांसिस्को और न्यूयॉर्क सहित दुनिया के 17 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शहरों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स से सीधे जोड़ दिया जाएगा।

पढ़ें :- हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किया 187 किमी की रेंज वाली नया VIDA EVooter VX2 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर

अगले छह हफ्तों में 6 और शहरों को सौगात

अगामी छह हफ्तों के भीतर देश के छह अन्य महत्वपूर्ण हवाई अड्डों को भी इस मॉडल से जोड़ दिया जाएगा, जिससे टियर-2 और टियर-3 शहरों के नागरिक सीधे अपने घर से विदेशी उड़ान भर सकेंगे। वाराणसी से विदेशी यात्रा की योजना बना रहे यात्री आज से ही एअर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस विशेष फ्लाइट के लिए अपनी टिकट बुकिंग शुरू कर सकते हैं।

Advertisement