Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-दिल्ली एयरपोर्ट: आंधी में बहे ग्राउंड इक्विपमेंट, टकराने से एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त

Video-दिल्ली एयरपोर्ट: आंधी में बहे ग्राउंड इक्विपमेंट, टकराने से एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार शाम को अचानक आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज हवाओं के कारण रनवे पर खड़ी ग्राउंड सपोर्ट गाड़ियां और मशीनें अपनी जगह से खिसक गईं और वहां खड़े एयर इंडिया के तीन नैरोबॉडी यानी कि छोटे हवाई जहाजों से जा टकराईं। इस टक्कर में तीनों विमान क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत सर्विस से बाहर कर दिया गया।

पढ़ें :- Heathrow Airport: हवा में डगमगाया ब्रिटिश एयरवेज का विमान, दो बार रनवे से टकराई पूंछ; VIDEO वायरल

बिना चेतावनी आई आंधी, दूसरी एयरलाइंस को भी नुकसान !

हैरानी की बात यह है कि ये ग्राउंड इक्विपमेंट दो अलग-अलग कंपनियों (एयर इंडिया इंजीनियरिंग और इंडिगो) के थे जो आंधी के वेग में बहकर विमानों से टकराए। एयरपोर्ट ऑपरेटर के मुताबिक एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ओर से मौसम अचानक बदलने की कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई थी, जिससे एयरलाइंस को संभलने का मौका नहीं मिला। सूत्रों के अनुसार, इस खराब मौसम की चपेट में अन्य एयरलाइंस के जहाज भी आए हैं।

एयर इंडिया ने इस मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो क्षतिग्रस्त हुए तीन विमानों में से दो को जल्द ठीक कर उड़ान के लिए तैयार कर लिया जाएगा, जबकि तीसरे विमान को पूरी तरह ठीक होने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है

Advertisement