एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने जेद्दा, रियाद और दम्माम के लिए 24 अक्टूबर तक अपनी सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कर दी हैं। यह कदम इस क्षेत्र में हौथी विद्रोहियों के हमलों के मद्देनजर उठाया गया है।
Air India and Air India Express : एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने जेद्दा, रियाद और दम्माम के लिए 24 अक्टूबर तक अपनी सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कर दी हैं। यह कदम इस क्षेत्र में हौथी विद्रोहियों के हमलों के मद्देनजर उठाया गया है।
खबरों के अनुसार, एक ट्रैवल एडवाइजरी में, एयर इंडिया ने कहा है कि जिन यात्रियों के टिकट 15 अक्टूबर या उससे पहले जारी किए गए थे और जिनकी यात्रा 9 से 25 अक्टूबर के बीच होनी है, वे अपनी यात्रा की तारीख एक बार बदल सकते हैं। Airlines ने प्रभावित यात्रियों के लिए टिकट की तारीख में बदलाव और पूरा रिफंड लेने का विकल्प दिया है।
Airlines ने यात्रियों को दूसरे स्टेशन से यात्रा का विकल्प भी दिया है। यात्री अपनी सहूलियत को ध्यान में रखते हुए संबंधित एयरलाइन की सेवा के आधार पर GCC क्षेत्र के किसी दूसरे स्टेशन से अपनी यात्रा दोबारा बुक कर सकते हैं।