1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मछली भोज विवाद पर अजय राय का पलटवार, बोले- एक फोटो मिल जाए तो दे दूंगा इस्तीफा

मछली भोज विवाद पर अजय राय का पलटवार, बोले- एक फोटो मिल जाए तो दे दूंगा इस्तीफा

अयोध्या में मछली भोज को लेकर छिड़ी सियासी जंग अब नई चुनौती तक पहुंच गई है। अजय राय ने आरोपों को खारिज करते हुए इस्तीफे तक की बात कह दी है।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

BJP Vs Congress: अयोध्या में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वागत में आयोजित कथित मछली भोज को लेकर यूपी की सियासत गरमा गई है। सावन के महीने में हुए इस कार्यक्रम को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इसे सनातन परंपराओं और धार्मिक भावनाओं से जोड़ दिया है। विवाद बढ़ने के बाद अब अजय राय ने बीजेपी के आरोपों को सीधे चुनौती दी है।

पढ़ें :- हनुमानगढ़ी में दर्शन करने जाते हैं और बाहर आकर मछली की दावत उड़ाते हैं...UP कांग्रेस अध्यक्ष पर CM योगी ने साधा निशाना

अजय राय ने मछली भोज में शामिल होने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अगर किसी के पास इस कार्यक्रम में उनके मछली खाने की एक भी फोटो या वीडियो है, तो उसे सामने लाया जाए। उन्होंने दावा किया कि ऐसी कोई तस्वीर सामने आती है तो वह इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

निषाद समाज के कार्यक्रम में शामिल होने का दावा

अजय राय ने सफाई देते हुए कहा कि वह निषाद समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या पहुंचे थे। उनका कहना है कि निषाद समुदाय की अपनी सामाजिक और पारंपरिक मान्यताएं हैं। उन्होंने भगवान राम और निषादराज का जिक्र करते हुए कहा कि निषादराज का रामायण में महत्वपूर्ण स्थान रहा है और समाज के लोगों के बुलावे पर वहां जाना गलत नहीं है।

बीजेपी के निशाने पर कांग्रेस

मामले को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। पार्टी नेताओं ने सवाल उठाया कि सावन जैसे धार्मिक महीने में अयोध्या में मछली भोज का आयोजन क्यों किया गया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि एक तरफ कांग्रेस धार्मिक आस्था की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उसके नेता ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होते हैं।

वहीं कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी इस पूरे मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है। अजय राय के इस्तीफे वाले बयान के बाद अब मामला आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर सबूत की चुनौती तक पहुंच गया है।

पढ़ें :- सीट एक लेकिन टिकट के दावेदार अनेक! बैरिया में टिकट की रेस हुई तेज, BJP-SP के सामने उम्मीदवार चुनने की बड़ी चुनौती

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...