1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कन्नौज काउ मिल्क प्लांट को लेकर अखिलेश ने योगी को घेरा, कहा- बीजेपी न तो कुछ नया बना पाती है, न बना बनाया चला पाती है

कन्नौज काउ मिल्क प्लांट को लेकर अखिलेश ने योगी को घेरा, कहा- बीजेपी न तो कुछ नया बना पाती है, न बना बनाया चला पाती है

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया व कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव (Kannauj MP Akhilesh Yadav) ने शनिवार को योगी सरकार (Yogi Government) पर बड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि सपा के आवाज उठाने और जन आक्रोश बढ़ने के बाद भाजपा सरकार (BJP Government) के मंत्री को अब गो-वंश, दूध, किसान और कर्मचारियों की सुध आई है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया व कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव (Kannauj MP Akhilesh Yadav) ने शनिवार को योगी सरकार (Yogi Government) पर बड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि सपा के आवाज उठाने और जन आक्रोश बढ़ने के बाद भाजपा सरकार (BJP Government) के मंत्री को अब गो-वंश, दूध, किसान और कर्मचारियों की सुध आई है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट किया।

पढ़ें :- छात्रों के मुद्दों को उठाकर राजनीतिक फ़ायदा उठाना चाहते हैं राहुल गांधी, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है: जेपी नड्डा

उन्होंने लिखा कि कन्नौज में काउ मिल्क प्लांट (Cow Milk Plant in Kannauj) को दुबारा चालू करने के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने जिस प्रकार दूध के किसानों के भले के लिए लगातार आवाज़ उठायी है और जिस तरह जन-आक्रोश भी दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। ये उसका ही दबाव है कि भाजपा सरकार (BJP Government) के मंत्री जी को अब गो-वंश, दूध किसान और कर्मचारियों की सुध आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति करने के सिवा और कुछ जानती ही नहीं है, इसीलिए न तो कुछ नया बना पाती है, न बना बनाया चला पाती है। भाजपा कार्य-शून्य पार्टी है।

पढ़ें :- सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने को तैयार लेकिन सरकार के सामने रखी ये शर्तें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...