1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश ने कांग्रेस के ‘200 सीट’ वाले पोस्टर को बताया नकली, बोले- ‘गठबंधन’ से भाजपा के पेट में हुआ दर्द

अखिलेश ने कांग्रेस के ‘200 सीट’ वाले पोस्टर को बताया नकली, बोले- ‘गठबंधन’ से भाजपा के पेट में हुआ दर्द

Akhilesh Yadav Reaction on Congress Poster : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कथित तौर पर कांग्रेस के उस पोस्टर पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें '200 सीटों' को कांग्रेस का हक बताया गया था। अब अखिलेश ने इस पोस्टर नकली बताया है। यानी उनका दावा है कि ये पोस्टर कांग्रेस ने बल्कि इंडिया गठबंधन के विरोधियों ने लगवाया है। इसको लेकर उन्होंने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Akhilesh Yadav Reaction on Congress Poster : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कथित तौर पर कांग्रेस के उस पोस्टर पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें ‘200 सीटों’ को कांग्रेस का हक बताया गया था। अब अखिलेश ने इस पोस्टर नकली बताया है। यानी उनका दावा है कि ये पोस्टर कांग्रेस ने बल्कि इंडिया गठबंधन के विरोधियों ने लगवाया है। इसको लेकर उन्होंने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है।

पढ़ें :- '200 सीट हक है हमारा, यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा...' पोस्टर के जरिये कांग्रेस का अखिलेश को सियासी संदेश

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को एक्स पोस्ट में कहा, ‘गठबंधन’ से भाजपा के पेट में हुआ दर्द… ‘नक़ली पोस्टर’ लगा रही, इतना गई डर… उप्र के म्युनिसिपल उच्चाधिकारियों को निलंबित कर देना चाहिए क्योंकि कुछ लोग बिना पैसा जमा किये सरेआम पोस्टर लगवा रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है या तो इसका आधार भ्रष्टाचार है या शासन का दबाव। इन अज्ञात पोस्टरों को जब चोरी-छिपे लगाया जाता है तो स्थानीय राजस्व की हानि भी होती है, क्योंकि ऐसे पोस्टर बिना शुल्क के लगाए जाते हैं क्योंकि अगर शुल्क का आधिकारिक रूप से भुगतान किया गया तो भुगतान की रसीद भी काटनी पडेगी, ऐसे में साज़िशकर्ता का नाम बाहर आ जाएगा और वो पकड़ा जाएगा।”

उन्होंने कहा, “राजस्व की इस हानि का ख़ामियाज़ा संबद्ध अधिकारियों से भरवाना चाहिए और उनके ख़िलाफ़ जाँच बैठाकर निलंबित भी कर देना चाहिए। ऐसी जितनी भी घटनाएं हो रहीं हैं हम उनका रिकार्ड तारीख़वार रख रहे हैं और ये रिकॉर्ड भी रख रहे हैं कि इस समय कौन सा अधिकारी इसके लिए ज़िम्मेदार था। पीडीए सरकार आ रही है अब वही इन भ्रष्ट अधिकारियों का सारा कच्चा-चिट्ठा खोलेगी। ED-CBI से लेकर EOW तक सबकों सक्रिय करके, इन सब भ्रष्ट अधिकारियों का पक्का हिसाब-किताब किया जाएगा।”

बता दें कि लखनऊ समेत अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर में होर्डिंग और पोस्टर में लगे दिखे। इन पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा (मोना), कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और राज्य प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की तस्वीर थी। इस लिखा है- “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा।’ जिसको समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच खींचतान से जोड़ा जा रहा था। 

पढ़ें :- अखिलेश की वायरल तस्वीर पर ओपी राजभर का तंज, पूछा- दूसरों की बारात में कब तक सहबाला बनेंगे?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...