1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश ने पुलिस कार्रवाई पर दी चेतावनी, बोले- अगर सरकार ने आंदोलनकारियों को रोका तो देश में हर जगह जंतर-मंतर बन जाएगा

अखिलेश ने पुलिस कार्रवाई पर दी चेतावनी, बोले- अगर सरकार ने आंदोलनकारियों को रोका तो देश में हर जगह जंतर-मंतर बन जाएगा

CJP Protest Live Update: आज जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित है। जिसको लेकर दिल्ली पुलिस और पड़ोसी राज्यों की पुलिस सक्रिय नजर आ रही है। विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। जिसको लेकर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आयी है। उन्होंने दावा किया कि अगर सरकार ने आंदोलनकारियों को रोका तो देश में हर जगह जंतर-मंतर बन जाएगा।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- 'यह इमरजेंसी से भी बुरा है...' केजरीवाल ने अभिजीत दिपके और CJP प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने को बताया 'तानाशाही'

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। इसके पीछे पुलिस ने सुरक्षा कारणों और प्रक्रिया से जुड़ी ज़रूरतों का हवाला दिया था। वहीं, बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के इकट्ठा होने की आशंका को देखते हुए अलग-अलग राज्यों से दिल्ली को जाने वाली दर्जनों ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी से सटे शहरों और रास्तों में पुलिस की चेकिंग चल रही है। पुलिस इस प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे लोगों को हिरासत में ले रही है। जिस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश ने कहा, “किसीके रोके नहीं रुकेगा; अब दिल्ली में देश जुटेगा! हम देश की युवा ऊर्जा के साथ हैं। भाजपा सरकार अगर समझ रही है कि वो ताक़त के बल पर जनता को रोक लेगी तो ये उसकी और भी बड़ी भूल साबित होगी। ‘जंतर-मंतर’ अब एक जगह का नाम नहीं, एक नई चेतना और जागरण का प्रतीक बन गया है। अगर सरकार ने आंदोलनकारियों को रोका तो देश में हर जगह जंतर-मंतर बन जाएगा।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...