1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Akhilesh Yadav Birthday: सीएम योगी और मायावती ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की दी बधाई; जानिए दोनों नेताओं ने क्या कहा

Akhilesh Yadav Birthday: सीएम योगी और मायावती ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की दी बधाई; जानिए दोनों नेताओं ने क्या कहा

Akhilesh Yadav Birthday: उत्तर-प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज (1 जुलाई) को जन्मदिन है। सपा अध्यक्ष 52 साल के हो गए हैं। इस मौके पर अखिलेश यादव को लोग जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमो मायावती समेत तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Akhilesh Yadav Birthday: उत्तर-प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज (1 जुलाई) को जन्मदिन है। सपा अध्यक्ष 52 साल के हो गए हैं। इस मौके पर अखिलेश यादव को लोग जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमो मायावती समेत तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

पढ़ें :- सीएम योगी बोले- औरंगजेब के सनातन धर्म को मिटाने के अभियान में पहली चुनौती गुरु तेग बहादुर महाराज से मिली

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से अखिलेश को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!’ बसपा सुप्रीमो मायावती ने लिखा, ‘समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में सांसद श्री अखिलेश यादव जी को आज उनके जन्म दिन पर हार्दिक बधाई तथा उनके सुखी व दीर्घायु जीवन की भी ढेरों शुभकामनायें।’

पढ़ें :- ओडिशा में आयोजित संविधान बचाओ रैली कांग्रेस के शहज़ादे के लिए था एक राजनीतिक पर्यटन : धर्मेंद्र प्रधान

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘PDA की बुलंद आवाज़ अखिलेश यादव  भाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई! आप स्वस्थ रहें, खुश रहें – हम इस न्याय और बराबरी की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ हैं।’

प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान प्रभु श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और देवों के देव महादेव की कृपा से आपका स्वास्थ्य उत्तम और आप दीर्घायु हों।’

पढ़ें :- BJP लगातार संविधान पर कर रही आक्रमण, महाराष्ट्र की तरह बिहार चुनाव में चोरी करने की हो रही है कोशिश: राहुल गांधी

बता दें कि अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश में एक प्रमुख राजनीतिक व्यक्ति हैं। उन्होंने 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के सीएम के रूप में कार्य किया, 38 वर्ष की आयु में पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने। 1 जुलाई 1973 को सैफई, इटावा में जन्मे, वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र हैं। वर्तमान में वह कन्नौज से सांसद हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...