HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाकुंभ में योगी कैबिनेट की बैठक को अखिलेश यादव ने बताया राजनीतिक, मिल्कीपुर में सपा की जीत का किया दावा

महाकुंभ में योगी कैबिनेट की बैठक को अखिलेश यादव ने बताया राजनीतिक, मिल्कीपुर में सपा की जीत का किया दावा

राजधानी लखनऊ में बुधवार को सपा ने जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा, समाजवादी नेता, समाजवादी चिंतक पंडित जनेश्वर मिश्र जी को हम लोग याद करने आते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बुधवार को सपा ने जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा, समाजवादी नेता, समाजवादी चिंतक पंडित जनेश्वर मिश्र जी को हम लोग याद करने आते हैं। आज उनकी पुण्यतिथि है, हम सभी समाजवादी लोग उनके दिखाएं रास्ते पर संकल्प लेकर उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते हैं।

पढ़ें :- UP News : कोर्ट की 'सुप्रीम फटकार' के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब यूपी में ब्यूरोक्रेट की पत्नी को पदेन पद देने की प्रथा होगी खत्म

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए महाकुंभ में हो रही योगी कैबिनेट की बैठक पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, कुंभ और प्रयागराज वह स्थान नहीं है जहां पर राजनीतिक कार्यक्रम और फैसले लिए जाएं। कुंभ के स्थान पर कैबिनेट करना यह पॉलिटिकल संदेश देना चाहते हैं वह लोग।

मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव उन्होंने कैबिनेट की बैठक को पॉलिटिकल बताया। साथ ही कहा कि, सपा के लोगों की आस्था है। सपा के बहुत लोग ने गंगा स्नान कराए होंगे लेकिन उन्होंने फोटो नहीं डाली। साथ ही कहा, ये लोग वक्फ की जमीन को कब्जा करना चाहते हैं। ये सबसे बड़े भूमाफिया हैं। लखनऊ से लेकर अयोध्या और गोंडा तक की रजिस्ट्री को चेक करिए तो सामने आ जाएगा सबसे ज्यादा जमीने भाजपा के लोगों के नाम है।

इसके साथ ही कहा, मिल्कीपुर हम सब लोग मिलकर जीतकर दिखाएंगे। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पुलिस आगे कर दी है, निष्पक्ष चुनाव होगा तो ऐतिहासिक जीत समाजवादी पार्टी की होने जा रही है। साथ ही कहा, भाजपा ने पुलिस को आगे कर दिया है। एसओ, सीओ को निर्देश दे दिए हैं। डीएम और एसपी इनके इशारों पर चल रही है। वहां की जनता कह रही है कि, अगर निष्पक्ष ​चुनाव होगा तो जीत समाजादी पार्टी की होगी। बीजेपी के लोग और बीजेपी की सरकार पुलिस के इशारे पर काम करती है।

 

 

पढ़ें :- UP Budget Session : सपा ने बीजेपी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कोई नैतिकता का अस्थि कलश, तो कोई जंजीरों में बंधकर पहुंचा सदन...

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...