अयोध्या । अयोध्या में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा लगातार सर्वे करा रही है, लेकिन हर सर्वे में पीछे छूट रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को अयोध्या में कोई प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री अगर इतने ही आश्वस्त हैं तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं।
पढ़ें :- आजम खान को अब 19 साल पुराने केस में यूपी पुलिस से मिला नोटिस, 2007 में दर्ज हुआ था दुकान हटवाने का मुकदमा
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय (Former Minister Tej Narayan Pandey, alias Pawan Pandey) के पैतृक गांव कृष्णापुर खानपुर रसूलाबाद में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ (Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yajna) में शामिल होने पहुंचे थे। हालांकि, कार्यक्रम स्थल से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में उन्होंने दर्शन नहीं किए। इसे लेकर भाजपा ने उन पर निशाना साधा।
कृष्ण और सामाजिक न्याय का किया जिक्र
भागवत कथा में अखिलेश यादव ने भगवान कृष्ण के जीवन और उनके संदेश का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कृष्ण का जीवन सामाजिक न्याय, प्रेम, दया, अपनापन और बंधुत्व का संदेश देता है। ईश्वर और न्याय के दरबार में ऊंच-नीच का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कृष्ण-सुदामा की मित्रता और अर्जुन के सारथी के रूप में कृष्ण की भूमिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वंचित लोगों को सम्मान देना ही सामाजिक न्याय है।
पढ़ें :- आजम खान को एनकाउंटर का डर होना चाहिए... संगीत सोम का तीखा हमला, बोले- राम मंदिर जाकर मांगें माफी
किया अयोध्या के विकास का वादा
अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अयोध्या के विकास को और गति दी जाएगी। जमीन और मकान अधिग्रहण के मामलों में लोगों को उचित मुआवजा और बाजार भाव दिलाने का प्रयास होगा। उन्होंने महिलाओं को भविष्य में हर साल 40 हजार रुपये देने की बात भी कही। अखिलेश ने कहा कि इटावा में केदारेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद पवन पांडेय तारीख तय करें और पूरा समाजवादी पार्टी परिवार अयोध्या जाकर रामलला का आशीर्वाद लेगा।