1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को अखिलेश यादव ने दी बड़ी जिम्मेदारी

सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को अखिलेश यादव ने दी बड़ी जिम्मेदारी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव लोकसभा में समाजवादी संसदीय पार्टी के नेता बने हैं। वहीं, जौनपुर से सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव लोकसभा में समाजवादी संसदीय पार्टी के नेता बने हैं। वहीं, जौनपुर से सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव को बड़ी जिम्मेदारी दी है। बाबू सिंह कुशवाहा को समाजवादी संसदीय पार्टी का उपनेता नियुक्त और धर्मेंद्र यादव को मुख्य सचेतक बनाया है।

पढ़ें :- BJP-RSS के इस सिस्टम ने रोजगार खत्म किया, विश्वविद्यालयों पर कब्जा किया, आपके ऊपर हमला किया...छात्रों से संवाद के दौरान बोले राहुल गांधी

 

पढ़ें :- बुटवल से यात्रियों को छोड़कर लौट रही स्लीपर बस में तस्करी का माल, दो हिरासत में

जानिए क्या होता है उपनेता का काम
बता दें कि, अखिलेश यादव समाजवादी संसदीय दल के नेता हैं, जबकि बाबू सिंह कुशवाहा उपनेता चुने गए हैं। सदन में नेता की गैरमौजूदगी में उपनेता ही सभी काम को देखता है। संसद में उन्हें एक कार्यालय मिलेगा, जो मुख्य सचेतक और नेता संसदीय दल के साथ होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...