1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO VIRAL : मौलाना साजिद रशीदी के पिटाई पर अखिलेश यादव, बोले-मैं चाहता हूं कि हिंसा का सहारा कोई न लें

VIDEO VIRAL : मौलाना साजिद रशीदी के पिटाई पर अखिलेश यादव, बोले-मैं चाहता हूं कि हिंसा का सहारा कोई न लें

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIIA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी (Maulana Sajid Rashidi) को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। इससे नाराज़ सपा नेता कुलदीप भाटी (SP leader Kuldeep Bhati) ने साजिद रशीदी (Sajid Rashidi) को एक निजी चैनल के स्टूडियो में थप्पड़ों  की बारिश की।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIIA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी (Maulana Sajid Rashidi) को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। इससे नाराज़ सपा नेता कुलदीप भाटी (SP leader Kuldeep Bhati) ने साजिद रशीदी (Sajid Rashidi) को एक निजी चैनल के स्टूडियो में थप्पड़ों  की बारिश की।

पढ़ें :- डीएम,एडीएम,सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों का मीटिंग के दौरान कुर्सियों पर योग करते वीडियो आया सामने

भाटी का ये थप्पड़ अब राजनीतिक गलियारों में नए तूफान की दस्तक बन गया है। क्या यह अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला है या महिलाओं की गरिमा की रक्षा? देशभर में बहस तेज़ है। नोएडा के सेक्टर-126 स्थित एक निजी चैनल के स्टूडियो में उस वक्त अराजकता फैल गई जब लाइव डिबेट के दौरान समाजवादी पार्टी के युवा नेता कुलदीप भाटी ने मंच साझा कर रहे मौलाना साजिद रशीदी को तमाचा जड़ दिया। मौलाना हाल ही में डिंपल यादव पर यह कहकर विवादों में आ गए थे कि उन्होंने बिना सिर ढके मस्जिद में प्रवेश कर “इस्लाम का अपमान” किया। इस बयान को महिलाओं की स्वतंत्रता और धार्मिक अधिकारों पर सीधा हमला माना गया, जिससे समाज में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

पढ़ें :- Rise in Gold-Silver prices: चांदी ₹2.45 लाख के पार, सोना छू रहा आसमान

यह मामला अब तेजी से सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में सुर्खियां बटोर रहा है। मानसून सत्र में भाग लेने के लिए दिल्‍ली गए सपा प्रमुख अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने मौलाना के पिटने को लेकर सवाल किया तो उन्‍होंने बस इतना ही कहा कि मैं चाहता हूं कि हिंसा का साथ कोई न लें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...