1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव ने रख दी ये बड़ी शर्त, कहा-जब तक…

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव ने रख दी ये बड़ी शर्त, कहा-जब तक…

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है। इन दिनों ये यात्रा उत्तर प्रदेश में पहुंच गयी है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के शामिल होने की अटकलें थीं। कहा जा रहा था कि, अखिलेश यादव रायबरेली या फिर अमेठी से इस यात्रा में शामिल होंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है। इन दिनों ये यात्रा उत्तर प्रदेश में पहुंच गयी है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के शामिल होने की अटकलें थीं। कहा जा रहा था कि, अखिलेश यादव रायबरेली या फिर अमेठी से इस यात्रा में शामिल होंगे। हालांकि, इन सबके बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, जब तक सीटों का बंटवार नहीं होता वो इस यात्रा में शामिल नहीं होंगे।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि

अखिलेश यादव ने कहा कि, अभी बातचीत चल रही है, सूचियां उधर से आई इधर से भी गई, जिस समय सीटों का बंटवारा हो जाएगा समाजवादी पार्टी कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हो जाएगी।

सपा अध्यक्ष के इस बयान के बाद कई तरह के कयासों का दौर जारी है। कहा जा रहा है कि यूपी में भी इंडिया गठबंधन में टूट हो सकती है। दरअसल, बीते काफी दिनों से सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच पेंच फंसा हुआ है। ऐसे में अब देखना होगा कि, क्या दोनो दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो पायेगा या नहीं?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...