1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलिया में सामूहिक विवाह में हुए फर्जीवाड़े पर अखिलेश यादव ने उठाया सवाल, कहा-भाजपा की हर योजना में भ्रष्टाचार

बलिया में सामूहिक विवाह में हुए फर्जीवाड़े पर अखिलेश यादव ने उठाया सवाल, कहा-भाजपा की हर योजना में भ्रष्टाचार

अखिलेश यादव ने ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ की वीडियो को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि, ''उप्र के बलिया में ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के तहत भाजपाई भ्रष्टाचार की अजीब धांधली सामने आई है, जहां पैसे का लालच देकर युवाओं को झूठ-मूठ का दूल्हा बनाया गया। ये प्रदेश की लड़कियों के साथ धोखा है और भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। बलिया में ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ में हुए फर्जीवाड़े की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस मामले में हुए फर्जीवाड़े के बाद विपक्षी दलों की तरफ से भी यूपी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीडियो को शेयर करते हुए यूपी की योगी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, ये प्रदेश की लड़कियों के साथ धोखा है और भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी।

पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

अखिलेश यादव ने ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ की वीडियो को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि, ”उप्र के बलिया में ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के तहत भाजपाई भ्रष्टाचार की अजीब धांधली सामने आई है, जहां पैसे का लालच देकर युवाओं को झूठ-मूठ का दूल्हा बनाया गया। ये प्रदेश की लड़कियों के साथ धोखा है और भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी। इसकी गंभीरता से जांच की जाए क्योंकि ऐसे फर्जीवाड़े के पीछे युवा नारियों का पूरा जीवन दांव पर लग सकता है। भाजपा की हर योजना भ्रष्टाचार करने के लिए ही बनती है।

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए

बता दें कि, बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां 25 जनवरी को 568 जोड़ों की शादी हुई थी। लेकिन इसमें बड़ी संख्या में दूल्हों के बिना ही दुल्हनों की शादी करा दी गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ दुल्हनें खुद ही वरमाला पहन ले रही हैं। फिलहाल, मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...