1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज जलभराव पर बोले अखिलेश, ‘भ्रष्टाचार के गहरे गड्ढों में भरा पानी भाजपाई घपलों-घोटालों के गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर रहा’

प्रयागराज जलभराव पर बोले अखिलेश, ‘भ्रष्टाचार के गहरे गड्ढों में भरा पानी भाजपाई घपलों-घोटालों के गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर रहा’

Prayagraj Waterlogging: यूपी में भारी बारिश के बीच संगम नगरी प्रयागराज में कई इलाकों में जलभराव स्थिति देखने को मिली है, इस दौरान करेला बाग इलाके में लोग घुटनों तक पानी से होकर गुजरते हुए दिखाई पड़े। क्योंकि लगातार भारी बारिश और ससुर खदेरी नदी के उफान के कारण यह इलाका बाढ़ की चपेट में आ गया है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- IMC 2026 : Jio की 1,600 सैटेलाइट्स और 23 ग्राउंड स्टेशन्स के साथ अंतरिक्ष से कनेक्टिविटी देने की तैयारी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें लोग कमर जितने भरे पानी में गुजरते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, “प्रयागराज में 20 हज़ार करोड़ खर्च करने के बाद प्रयागवासियों को जलभराव के सिवा और क्या मिला? भ्रष्टाचार के गहरे गड्ढों में भरा पानी भाजपाई घपलों-घोटालों के गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर रहा है। स्मार्ट सिटी की संकल्पना पर पानी फेरनेवाले भाजपाई अपनी-अपनी नाव लेकर कहां गायब हो गये हैं।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...