समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा मतदाता सूची में फर्जी और शिफ्ट हुए वोटों को दोबारा जुड़वाने की साजिश कर रही है। भाजपा की तैयारी है कि उसके अनरजिस्टर्ड, अंडरग्राउण्ड, सुरंग जीवी लोग मिलकर मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, हिमांचल प्रदेश, उत्तराखण्ड और अन्य जगहों के लोगों को लाकर उनके वोट बनवा दें, क्योंकि भाजपा वोट के मामले में हार गयी है।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा मतदाता सूची में फर्जी और शिफ्ट हुए वोटों को दोबारा जुड़वाने की साजिश कर रही है। भाजपा की तैयारी है कि उसके अनरजिस्टर्ड, अंडरग्राउण्ड, सुरंग जीवी लोग मिलकर मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, हिमांचल प्रदेश, उत्तराखण्ड और अन्य जगहों के लोगों को लाकर उनके वोट बनवा दें, क्योंकि भाजपा वोट के मामले में हार गयी है। अगर वोटरलिस्ट से 1 करोड़ 27 लाख वोट कट गये हैं। 31 हजार वोट हर विधानसभा में कम हो गये हैं तो भाजपा की कितनी सीटे बचेगी। चुनाव में भाजपा का पता नहीं चलेगा। विधानसभा चुनाव में हार के डर से भाजपा बड़ी साजिश और प्लानिंग कर रही है। मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेराफरी की साजिश कर रही है।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की प्रेस वार्ता – 13/11/2026 https://t.co/ilyOW7Wytn
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 13, 2026
यादव ने कहा कि भाजपा षडयंत्रकारी है। आशंका है कि जिस दिन वोट पड़ेगा बूथ के अन्दर और बाहर अलग-अलग वोटरलिस्ट हो सकती है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हरस्तर पर सावधान और सतर्क रहने को कहा। उन्होंने एसआईआर के दौरान अपना वोट बचाने और वोटरलिस्ट में मतदाताओं का नाम जुड़वाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग पूरी तरह से सावधान रहे, नहीं तो वोट डालने जाएंगे तो बता दिया जाएगा कि वोटरलिस्ट में वोट नहीं है और भगा दिया जाएगा।
अखिलेश यादव ने आधारकार्ड और वोटरआईडी मेटल का बनाने का सुझाव देते हुए कहा कि मतदाता सूची को आधार कार्ड से जोड़ा जाए। सभी का बायोमेट्रिक है। मतदान बायोमैट्रिक के जरिए हो। इससे पारदर्शिता आएगी। फर्जी वोट और मतदान पर रोक लेगी। श्री यादव ने कहा कि सरकार और चुनाव आयोग के बीच क्या सांठ-गांठ है? विपक्ष को चुनाव आयोग से कोई जानकारी नहीं मिलती और मुख्यमंत्री जी को सब पता चल जाता है। चुनाव आयोग बताए कि एक करोड़ 27 लाख हिन्दू वोट कटने की बात सच है या झूठ। श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने एक करोड़ 27 लाख हिन्दू वोट कटने की बात किसी साजिश और गहरे षडयंत्र के तहत कही है। साजिश के तहत इतने वोट कटने का डर फैलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लिया हैं, वह कैसे कह सकते है कि एक करोड़ 27 लाख हिन्दूओं के वोट कट गये। श्री यादव ने कहा कि हम यूं कहे कि जो वोट कटे हैं उसमें से 90 फीसदी पीडीए का वोट हैं या पीडीए का एक करोड़ वोट कट गया है। उन्होंने कहा कि लगता है कि चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री जी के इस बयान के बाद उन्हें धमकाया है इसीलिए अब दो दिन से वोट कटने का बयान नहीं दे रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गयी है। समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता पीडीए प्रहरी चुनाव की तैयारी कर रहे है। उन्होंने पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी ने मतदाताओं का नाम वोटरलिस्ट में जुड़वाया। वोट बचाया। भाजपा और चुनाव आयोग को टेक्निकल सपोर्ट करने वाली टीम के तमाम प्रयासों के बाद अपना वोट बचाने में कामयाब रहे।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, सब बर्बाद कर दिया। एनसीआरबी के आंकड़ों से स्पष्ट है कि भाजपा सरकार में दलितों पर अपराध सबसे ज्यादा हुए हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध में उत्तर प्रदेश नम्बर एक पर है। साइबर अपराध में यूपी नम्बर एक है। पुलिस हिरासत में लोगों की मौतों के मामले में यूपी नम्बर एक पर है। भाजपा सरकार में जेल में सबसे ज्यादा पीडीए समाज के लोग है। सबसे ज्यादा फर्जी एनकांउण्टर पीडीए समाज के लोगों का हुआ है। मुख्यमंत्री जी ने अपनी राजनीतिक छवि चमकाने के लिए सूचना विभाग का बजट कई गुना बढ़ा दिया है। वह प्रधानमंत्री जी से भी ज्यादा पैसा अपने राजनीतिक चेहरे को चमकाने के लिए खर्च कर रहे हैं।