1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-‘लखनऊ-कानपुर’ सड़क मार्ग की दुर्दशा और दुर्गति के लिए किसको दोषी माना जाए

अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-‘लखनऊ-कानपुर’ सड़क मार्ग की दुर्दशा और दुर्गति के लिए किसको दोषी माना जाए

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा राज में आज ‘लखनऊ-कानपुर’ के सड़क मार्ग पर चलने का नहीं, दरअसल गड्ढों में उछलने का कमरतोड़ कटु अनुभव हुआ।सड़कनामा: जगह-जगह उखड़ी-टूटी सड़क है। ⁠हर तरफ़ धूल-मिट्टी का ग़ुबार है। ⁠वायु-ध्वनि प्रदूषण हर तरफ़ फैला है जिसका जनता के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ‘लखनऊ-कानपुर’ सड़क मार्ग की दुर्दशा पर सवाल उठाते हुए पूछा कि, इसके लिए केंद्र या फिर राज्य सरकार को दोषी माना जाए। दरअसल गड्ढों में उछलने का कमरतोड़ कटु अनुभव हुआ।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा राज में आज ‘लखनऊ-कानपुर’ के सड़क मार्ग पर चलने का नहीं, दरअसल गड्ढों में उछलने का कमरतोड़ कटु अनुभव हुआ।सड़कनामा: जगह-जगह उखड़ी-टूटी सड़क है। ⁠हर तरफ़ धूल-मिट्टी का ग़ुबार है। ⁠वायु-ध्वनि प्रदूषण हर तरफ़ फैला है जिसका जनता के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा, ⁠जगह-जगह सड़क पर विचरते चौपाये आपकी गाड़ियों के स्वागत में तैनात से खड़े हैं, जिससे सफ़र और दूभर हो जाता है। ⁠इन सबसे यात्रा की गति और सुरक्षा दोनों बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

अब सवाल ये उठता है कि ‘लखनऊ-कानपुर’ सड़क मार्ग की इस दुर्दशा और दुर्गति के लिए किसीको दोषी माना जाए क्योंकि इस सड़क को बनाने में तो केंद्र और राज्य दोनों का ही हाथ है या कहिए भ्रष्टाचार में मिलीभगत है।

 

पढ़ें :- Video Viral- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखने पर भागा यात्री, CISF के सतर्क जवान ने दौड़ाकर पकड़ा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...