1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-यह चुनाव संविधान बचाने का है

अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-यह चुनाव संविधान बचाने का है

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, आप देखना सबसे पहले जीत का जो संदेश आएगा वह सपा और गठबंधन का होगा। यह जो नारा देते हैं सबका साथ सबका विकास, यह सबसे ज्यादा झूठ है। यह चुनाव संविधान बचाने का है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, आप देखना सबसे पहले जीत का जो संदेश आएगा वह सपा और गठबंधन का होगा। यह जो नारा देते हैं सबका साथ सबका विकास, यह सबसे ज्यादा झूठ है। यह चुनाव संविधान बचाने का है।

पढ़ें :- Yogi Cabinet : सरकारी वकीलों का मानदेय बढ़ा, मंथली रिटेनरशिप के ऊपर बहस की नई फीस फिक्स

उन्होंने कहा, जो लोग 46 में 56 की बात कहते थे आज बताएं वाइस चांसलर जो अप्वॉइंट हुए उसमें PDA कितने हुए? जिलों के अधिकारियों की पोस्टिंग में PDA कितने हैं? भाजपा PDA का केवल वोट लेना जानती है पर उन्हें हक और सम्मान नहीं देना चाहती।

मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, पूरे देश की जनता को इस बात की खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से कम से कम वह सूची आ जाएगी जिससे पता लग जाएगा कि इलेक्टोरल बॉन्ड किसने दिए है, सवाल यह है कि वह सार्वजनिक हो पाएगा कि नहीं।

उन्होंने आगे कहा, कहते हैं कि हम दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बन गए, विश्व गुरु बन गए। 80 करोड़ लोगों को राशन दे रहे हैं, 90 परसेंट लड़का पढ़ा लिखा बेरोजगार है। ना PDA का, ना किसान की आय दोगुनी का, ना महंगाई का और ना ही नौकरी का जवाब है भाजपा के पास।

 

पढ़ें :- योगी कैबिनेट ने प्रदेश के 5 जिलों में नई जेल, 17 नगर निगमों को संचालित होंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...