1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव ने तीन बागी विधायकों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन; समाजवादी पार्टी ने निकाला

अखिलेश यादव ने तीन बागी विधायकों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन; समाजवादी पार्टी ने निकाला

SP expelled three rebel MLAs: साल 2024 में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग पर समाजवादी पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने अपने तीन बागी विधायकों अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पाण्डेय को निकाल दिया है। यह जानकारी पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई है। इसके साथ ही सपा ने तीनों उम्मीदवारों को नसीहत दी है कि वे आगे जिस पार्टी में भी रहे विश्वसनीय रहें।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर 5 किलो गांजे के साथ यात्री गिरफ्तार, बैंकॉक बैग में छिपाकर ला रहा था खेप

समाजवादी पार्टी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘समाजवादी सौहार्दपूर्ण सकारात्मक विचारधारा की राजनीति के विपरीत साम्प्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता व किसान, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा और ‘पीडीए विरोधी’ विचारधारा का साथ देने के कारण, समाजवादी पार्टी जनहित में निम्नांकित विधायकों को पार्टी से निष्कासित करती है: 1. मा. विधायक गोशाईगंज श्री अभय सिंह,  2. मा. विधायक गौरीगंज श्री राकेश प्रताप सिंह, 3. मा. विधायक ऊँचाहार श्री मनोज कुमार पाण्डेय…’

पार्टी ने आगे लिखा, ‘इन लोगों को हृदय परिवर्तन के लिए दी गयी ‘अनुग्रह-अवधि’ की समय-सीमा अब पूर्ण हुई, शेष की समय-सीमा अच्छे व्यवहार के कारण शेष है। भविष्य में भी ‘जन-विरोधी’ लोगों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं होगा और पार्टी के मूल विचार की विरोधी गतिविधियाँ सदैव अक्षम्य मानी जाएंगी। जहाँ रहें, विश्वसनीय रहें।’

गौरतलब है कि साल 2024 में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा के सात विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। जबकि एक विधायक वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहा था। जिससे सपा के तीसरे उम्मीदवार की जीत नहीं हो पायी थी, जबकि भाजपा के आठवें उम्मीदवार के लिए मुकाबला आसान हो गया था।

पढ़ें :- Junior Women Hockey Asia Cup : भारतीय टीम सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 5-1 से रौंदकर पहुंची फाइनल में , सुप्रिया की हैट्रिक का कमाल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...