1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में इस दिन शामिल होंगे अखिलेश यादव, यूपी में गठबंधन के बाद लिया फैसला

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में इस दिन शामिल होंगे अखिलेश यादव, यूपी में गठबंधन के बाद लिया फैसला

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान हो गया है। यूपी में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीटों के बंटवारे के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि, अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में न्याय यात्रा से जुड़ेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान हो गया है। यूपी में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीटों के बंटवारे के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि, अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में न्याय यात्रा से जुड़ेंगे।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि

हालांकि, इससे पहले अखिलेश यादव ने रायबरेली या अमेठी में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का एलान किया था। हालांकि, सीटों का बंटवारा नहीं होने पर अखिलेश यादव न्याय यात्रा में शामिल नहीं हुए थे।

वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हमने अखिलेश यादव को आमंत्रित किया है। वो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के अमेठी से लड़ने पर उन्होंने कहा कि ये तो उन्हें ही तय करना है। ये दोनों सीटें गांधी परिवार की थीं। गांधी परिवार की ही रहेंगी।

बुधवार को सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद अब अखिलेश न्याय यात्रा मे शामिल होंगे। कांग्रेस यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, सपा 63 सीटों पर लड़ेगी। सीटों पर समझौता होने के बाद बुधवार शाम को दोनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस भी की थी।

पढ़ें :- अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले ही हार स्वीकार कर चुकी है: स्मृति ईरानी 
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...