1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव देंगे इस्तीफा, कहा-जब सदन चलेगा तो जनता और संविधान के सवालों को रखा जाएगा

करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव देंगे इस्तीफा, कहा-जब सदन चलेगा तो जनता और संविधान के सवालों को रखा जाएगा

सैफई पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मैं धन्यवाद देना चाहता हूं कि इस बार तपती हुई गर्मी में समाजवादी कार्यकर्ता जनता के बीच में लगातार बना रहा। मैं समाजवादी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता, नेता, संगठन के पदाधिकारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

सैफई। लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी 37 सीटों पर जीत दर्ज करने के साथ ही प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज से बड़ी जीत दर्ज की है। इसके बाद कहा जा रहा है कि, अखिलेश यादव अब केंद्र की राजनीति करेंगे और विधानसभा से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा, मुझे अब एक सीट छोड़नी पड़ेगी। बहुत जल्दी विधानसभा में हम सीट छोड़ने की जानकारी दे देंगे।

पढ़ें :- आग़ाज फाउंडेशन ने 25 गरीब बच्चियों को वितरित की स्कूल ड्रेस, खिले चेहरे

सैफई पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मैं धन्यवाद देना चाहता हूं कि इस बार तपती हुई गर्मी में समाजवादी कार्यकर्ता जनता के बीच में लगातार बना रहा। मैं समाजवादी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता, नेता, संगठन के पदाधिकारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं।

पढ़ें :- IND vs WI 5th T20: बारिश ने बिगाड़ा खेल, टॉस में देरी: भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज होगा सीरीज का फैसला?

उन्होंने आगे कहा कि, बहुत ही जल्द ही सदन चलेगा, इससे पहले सभी सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। बहुत जल्द जब सदन चलेगा तो जनता और संविधान के सवालों को रखा जाएगा। जहां देश में तीसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी पहुंची है, वहां जिम्मेदारी भी बढ़ी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...