1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अक्षय कुमार की लाडली भांजी बॉलीवुड में लॉन्च होने को तैयार, अखबारों में छपी ऐसी तस्वीरें देख खिलाड़ी कुमार के निकले आंसू

अक्षय कुमार की लाडली भांजी बॉलीवुड में लॉन्च होने को तैयार, अखबारों में छपी ऐसी तस्वीरें देख खिलाड़ी कुमार के निकले आंसू

फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कई दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। अब उनकी अलगी पीढ़ी भी फिल्मों में कदम रखने के लिए तैयार हो चुकी है। जहां हर किसी की नजरे उनके बेटे आरव कुमार (Aarav Kumar) पर थीं तो वहीं इसी बीच उनकी भांजी सिमर भाटिया (Simar Bhatia) के बॉलीवुड डेब्यू के चर्चे तेज हो गए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कई दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। अब उनकी अलगी पीढ़ी भी फिल्मों में कदम रखने के लिए तैयार हो चुकी है। जहां हर किसी की नजरे उनके बेटे आरव कुमार (Aarav Kumar) पर थीं तो वहीं इसी बीच उनकी भांजी सिमर भाटिया (Simar Bhatia) के बॉलीवुड डेब्यू के चर्चे तेज हो गए हैं।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Simar Bhatia (@simarbhatia18)

पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की भांजी का नाम सिमर भाटिया (Simar Bhatia)  है और वह अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। सिमर श्रीराम राघवन की निर्देशित फिल्म इक्कीस से डेब्यू करेंगी। इसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ उनकी जोड़ी बनी है। भांजी के एक्टिंग करियर की शुरुआत से पहले उनके मामा और अभिनेता अक्षय कुमार भावुक नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Simar Bhatia (@simarbhatia18)

पढ़ें :- 'Ramayana': 'रामायण' फिल्म में अनुपम खेर बने 'धर्म के पंख' जटायु , बोले- गर्व है मेरा किरदार प्रमुख झलकियों में शामिल

बॉम्बे टाइम्स ने साल 2025 में डेब्यू करने वाले स्टार्स पर एक लेख छापा। इसमें अक्षय की भांजी सिमर का नाम और उनकी एक खूबसूरत तस्वीर भी छपी है। अभिनेता ने इसकी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इसके साथ ही, उन्होंने एक दिल जीत लेने वाला नोट लिखा। एक्टर की टिप्पणी को देखकर अनुमान लग गया है कि उन्हें अपनी भांजी की खबर न्यूज पेपर में देखकर बेहद खुशी हुई है।

इमोशनल हो गए अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने लिखा, ‘जब मैंने पहली बार अखबार के कवर पेज पर अपनी तस्वीर देखी तो मुझे लगा कि यही सबसे बड़ी खुशी की बात है। लेकिन आज मुझे इस बात का अंदाजा लगा कि अपने बच्चे की तस्वीर को देखने से बड़ी कोई खुशी नहीं हो सकती है। अगर आज मेरी मां होती तो कहती कि सिमर पुत्तर तू तो कमाल है।’ सिमर को बधाई देते हुए एक्टर ने लिखा, ‘तुम्हें आशीर्वाद बेटा। बुलंदिया छूने के लिए पूरा आसमान तुम्हारा ही है।’ सिमर भाटिया ने भी इंस्टा स्टोरी पर अक्षय कुमार की पोस्ट को शेयर किया है।

बहन अल्का भाटिया की बेटी है सिमर भाटिया

सिमर के बारे में बता दें कि वह अक्षय कुमार की बहन अल्का भाटिया की बेटी हैं। अल्का की पहली शादी से उनकी बेटी सिमर का जन्म हुआ, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद अक्षय कुमार की बहन ने साल 2012 में बिजनेसमैन सुरेंद्र हीरनंदानी से दूसरी शादी की। अब सिमर अपने मामा अक्षय की तरह फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों पर राज करने की तैयारी कर चुकी हैं।

पढ़ें :- मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का शर्मा? ‘हमसफर’ की तस्वीर से शुरू हुई शादी की चर्चा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...