Akshaya Navami 2025 : कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की नवमी की तो इसे हिंदू धर्म में आंवला नवमी या फिर अक्षय नवमी के नाम से जानते हैं। आंवला नवमी के दिन व्रत रखकर आंवले के पेड़ और भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन आंवले के पेड़ की विशेष पूजा करने पर साधक को अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है। आंवला नवमी को कूष्माण्डा नवमी और जगधात्री पूजा के नाम से भी जाना जाता है। स्कंद पुराण के मुताबिक, अक्षय नवमी को आंवला पूजन करने से स्त्री जाति को अखंड सौभाग्य मिलता है।
पढ़ें :- BadaMangal 2026 : बचपन में जब ऋषियों ने दिया हुनुमान जी को श्राप, जानें- कैसे मिली श्राप से मुक्ति
इस वर्ष, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 30 अक्टूबर को सुबह 10:06 बजे से शुरू हो रही है। यह नवमी तिथि 31 अक्टूबर को सुबह 10:03 बजे तक रहेगी। इसलिए इस वर्ष आंवला नवमी 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस वर्ष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का समय सुबह 6:32 बजे से 10:03 बजे तक है।
पूजा
अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ की जड़ में दूध और शुद्ध जल अर्पित करना चाहिए. इसके बाद आंवले के पेड़ की रोली, चंदन, अक्षत, धूप, दीप, पुष्प, फल, आदि अर्पित करके विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए।
अक्षय नवमी के दिन आंवले को प्रसाद के रूप में खाने से आरोग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इसलिए इस दिन आंवले का दान और सेवन जरूर करना चाहिए। इस दिन परिवार समेत आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन करने से आपके घर में खुशहाली आती है।