1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Akshay Tritiya 2026 : अप्रैल महीने में इस दिन मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, जानें तिथि और मुहूर्त

Akshay Tritiya 2026 : अप्रैल महीने में इस दिन मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, जानें तिथि और मुहूर्त

अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आराधना बहुत पुनीत माना जाता है। मान्यता है कि जो लोग अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदते हैं, उनके घर-परिवार में सुख-शांति और धन-धान्य का वास होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Akshay Tritiya 2026:  अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आराधना बहुत पुनीत माना जाता है। मान्यता है कि जो लोग अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदते हैं, उनके घर-परिवार में सुख-शांति और धन-धान्य का वास होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। अक्षय तृतीया को स्वयं शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होता है, जो इसे नई शुरुआत और सार्थक निर्णय लेने के लिए अनुकूल बनाता है। इसी कारण लोग अक्सर इस दिन को किसी ऐसे कार्य की शुरुआत करने के लिए चुनते हैं जो लंबे समय तक चले।

पढ़ें :- 3 अप्रैल 2026 का राशिफल : इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, सफलता के बन रहे जबरदस्त योग, पढ़ें अपना राशिफल

2026 में अक्षय तृतीया रविवार, 19 अप्रैल को पड़ रही है। तृतीया तिथि 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे शुरू होकर 20 अप्रैल को सुबह 7:27 बजे तक चलेगी।

हिंदू मान्यता के अनुसार धन की देवी को प्रसन्न करने के लिए अपने पूजा घर में रखना या फिर मां लक्ष्मी को अर्पित करना बेहद शुभ माना गया है। हिंदू मान्यता के अनुसार जिस घर में माता लक्ष्मी की पूजा में श्रीफल यानि नारियल, शंख, कमल का पुष्प, कमलगट्टा आदि अर्पित किया जाता है, वहां पर धन की देवी प्रसन्न होकर हमेशा वास करती हैं।

अक्षय तृतीया के दिन कुछ अन्य उपाय
सेंधा नमक खरीदना
सेंधा नमक खरीदना शुभ माना जाता है

एकाक्षी नारियल स्थापित करना
एकाक्षी नारियल को लक्ष्मी स्वरूप माना जाता है और इसे घर में स्थापित करने से लाभ होता है

पढ़ें :- Vaishakh Maas 2026 :  वैशाख माह में जल दान और भगवान विष्णु की उपासना का विशेष महत्व , पड़ेंगे ये बड़े त्योहार

गुलाबी कपड़े पहनना
पूजा के समय गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...