Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. AKTU 24th Convocation Ceremony : कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल, बोलीं- लव मैरिज का विरोध नहीं, पहले आत्मनिर्भर बनिए फिर करिए शादी

AKTU 24th Convocation Ceremony : कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल, बोलीं- लव मैरिज का विरोध नहीं, पहले आत्मनिर्भर बनिए फिर करिए शादी

By santosh singh 
Updated Date

AKTU 24th Convocation Ceremony : यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने AKTU के 24वें दीक्षांत समारोह के दौरान कहा कि पढ़ाई के दौरान लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती हैं। कइयों लड़कियों को बच्चा भी हो जाता है। उस बच्चे की जिम्मेदारी जानते हैं किस पर जाती है? सरकार पर जाती है। ऐसा पराक्रम आप लोग मत करिए। इन पराक्रमों से दूर रहिए।

पढ़ें :- UP News : एकेटीयू के कुलपति बने प्रो. जेपी पांडेय, एमएमएमयूटी-बलिया विश्वविद्यालय को भी मिले नए कुलपति

उन्होंने कहा कि मैं लव मैरिज के खिलाफ नहीं हूं, आप करिए लव मैरिज। अगर आपको उनसे प्रेम है, उनको आपसे प्रेम है तो शादी करिए। लेकिन, शादी तभी करिए जब आत्मनिर्भर हो जाइए। आनंदी बेन पटेल ने खुद का उदाहरण देते हुए बताया कि मेरा बेटा बेंगलुरु पढ़ने गया। मैंने उससे कह दिया था कि अगर कोई लड़की पसंद आए तो बता देना, शादी करा देंगे। उसे कोई पसंद ही नहीं आई।

सरकारी टीचर मेहनत करिए, सही ढंग से सिखाइए : राज्यपाल

मेडल पाने वाले 83 में 49 छात्र प्राइवेट कॉलेजों से हैं। महंगी फीस भी भर रहे और ज्यादा अच्छे नंबर भी ला रहे हैं। मैं गवर्नमेंट के अध्यापकों से विनती करती हूं कि आप मेहनत करिए और सही ढंग से बच्चों को सिखाइए। गवर्नमेंट कॉलेज पर ध्यान आकर्षित कराइए। ऑनस्क्रीन मूल्यांकन से यूनिवर्सिटी ने पेपर वेस्टेज से बचाव का उत्कृष्ट उदाहरण दिया है।

कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा- जिनको आज अवॉर्ड मिला, उनके साथ उनके प्रिंसिपल और अभिभावक भी साथ में थे। एपीजे अब्दुल कलाम, जिनके न पर इस विश्वविद्यालय का नाम है उनका जीवन हमेशा से हमारे लिए प्रेरणा है। आप सब युवा उनके जीवन को अपने जीवन में आत्मसात करें। आप बड़े सपने देखिए और उसे पूरा करिए..आपसे यही अपेक्षा है। आज जिन 62537 स्टूडेंट्स को उपाधि मिली है, उनमें 18 हजार छात्र, 44 हजार छात्राएं शामिल हैं। तकनीकी शिक्षा में छात्राओं की बढ़ती भागीदारी बड़ा बदलाव सुखद है।

राज्यपाल सोमवार को कुलाधिपति के तौर पर लखनऊ स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के 24वें दीक्षांत समारोह में पहुंची थीं। उन्होंने 62537 स्टूडेंट्स को डिग्री और 53 रिसर्चर को पीएचडी की उपाधि दी गई। कुलाधिपति ने सबकी डिग्री डिजिलॉकर पर अपलोड की।

84 में से 53 मेडल केवल छात्राओं को मिले

दीक्षांत समारोह में 83 मेधावी छात्रों को कुल 84 पदकों से सम्मानित किया गया, जिनमें 35 स्वर्ण, 23 रजत और 24 कांस्य पदक शामिल हैं। 84 में से 53 मेडल केवल छात्राओं को मिले हैं। मेडल पाने वाले सभी स्टूडेंट्स को राज्यपाल ने पैरेंट्स के साथ ही मंच पर आने के लिए कहा था। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल (Technical Education Minister Ashish Patel) मौजूद रहे।

प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल (Technical Education Minister Ashish Patel) ने कहा कि इस बात की खुशी है कि विश्वविद्यालय का रिसर्च पर फोकस है। आज 53 रिसर्चर को पीएचडी की उपाधि भी दी गई है। आज उपाधि पाने वाले सभी से अपेक्षा है कि स्टार्टअप को जरूर अपनाए और आने वाले जीवन में इससे सफलता के झंडे गाड़ें।

आशीष शांतिलाल कंसारा को दी गई डी.लिट. की उपाधि 

गुजरात के कलाकार आशीष शांतिलाल कंसारा को डी.लिट. की उपाधि दी गई। उन्हें पारंपरिक सिल्क कौशल और रोगन कला के क्षेत्र में योगदान देने के लिए यह उपाधि दी गई है। आशीष शांतिलाल कंसारा ने उपाधि पाने के बाद AKTU को धन्यवाद दिया।

AKTU के कुलपति जेपी पांडेय विश्वविद्यालय की एनुअल रिपोर्ट पेश कर रहे हैं। यहां के छात्र-छात्राओं का किन कंपनियों में कितने पैकेज पर सिलेक्शन हुआ और विश्वविद्यालय परिसर में क्या डेवलपमेंट कराए जा रहे हैं। इसका पूरा हिसाब-किताब बता रहे हैं।

Advertisement