Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. एकेटीयू में बीटेक छठे सेमेस्टर का पेपर व्हाट्सएप ग्रुप वायरल, विवि प्रशासन ने बैठाई जांच

एकेटीयू में बीटेक छठे सेमेस्टर का पेपर व्हाट्सएप ग्रुप वायरल, विवि प्रशासन ने बैठाई जांच

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) में बीटेक छठे सेमेस्टर की परीक्षा का पेपर वायरल होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को दूसरी पाली में आयोजित परीक्षा के दौरान ही प्रश्नपत्र व्हाट्सएप ग्रुप पर पहुंच (Exam Paper Goes Viral) गया।

पढ़ें :- UP Board Time Table 2027 : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परीक्षा कार्यक्रम घोषित, 5 से 24 फरवरी तक होगी परीक्षा

मामले की जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच बैठा दी है। जांच के तहत संबंधित केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और कंप्यूटर सिस्टम को भी सील कर दिया गया है। विश्वविद्यालय अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement