1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Alert : आपके टूथपेस्ट में है जहर! इन ब्रांड्स में मिले सीसा और पारा जैसे खतरनाक धातु

Alert : आपके टूथपेस्ट में है जहर! इन ब्रांड्स में मिले सीसा और पारा जैसे खतरनाक धातु

नई रिसर्च ने दुनियाभर में लोकप्रिय टूथपेस्ट ब्रांड्स (Popular Toothpaste Brands) की सच्चाई से पर्दा उठा दिया है, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ना लाजिमी है। द गार्जियन (The Guardian) की एक रिपोर्ट के अनुसार, Lead Safe Mama नामक संस्था के तरफ से कराए गए थर्ड पार्टी लैब टेस्ट (Third Party Lab Test) में पाया गया कि जिन 51 टूथपेस्ट ब्रांड्स (51 Toothpaste Brands) की जांच की गई, उनमें से 90 फीसदी में सीसा (Lead) और 65 फीसदी में आर्सेनिक जैसे खतरनाक भारी धातुओं की मौजूदगी पाई गई।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। नई रिसर्च ने दुनियाभर में लोकप्रिय टूथपेस्ट ब्रांड्स (Popular Toothpaste Brands) की सच्चाई से पर्दा उठा दिया है, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ना लाजिमी है। द गार्जियन (The Guardian) की एक रिपोर्ट के अनुसार, Lead Safe Mama नामक संस्था के तरफ से कराए गए थर्ड पार्टी लैब टेस्ट (Third Party Lab Test) में पाया गया कि जिन 51 टूथपेस्ट ब्रांड्स (51 Toothpaste Brands) की जांच की गई, उनमें से 90 फीसदी में सीसा (Lead) और 65 फीसदी में आर्सेनिक जैसे खतरनाक भारी धातुओं की मौजूदगी पाई गई।

पढ़ें :- ODI World Cup 2027 : विश्व कप में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मिला जोंटी रोड्स का साथ, कोहली के जज्बे की भी तारीफ

बच्चों के लिए भी सुरक्षित नहीं ये टूथपेस्ट

रिसर्च में यह भी सामने आया है कि जिन टूथपेस्ट और टूथ पाउडर ब्रांड्स (Toothpaste and Tooth Powder Brands) की जांच हुई, उनमें कई ऐसे उत्पाद भी शामिल थे जो खासतौर पर बच्चों के लिए बनाए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें से 47 फीसदी उत्पादों में मरकरी (पारा) और 35 फीसदी में कैडमियम मौजूद था। Lead Safe Mama की फाउंडर टैमरा रुबिन ने इसे 2025 में बेहद चौंकाने वाला और “अविवेकी” करार दिया। उनका कहना है कि अचरज की बात ये है कि किसी ने इस खतरे को गंभीरता से लिया ही नहीं।

स्वास्थ्य पर गहरा असर

रिसर्च में जो भारी धातुएं पाई गईं, वे वॉशिंगटन राज्य के मानकों के विरुद्ध हैं, हालांकि अमेरिकी फेडरल (US Federal) नियमों का उल्लंघन नहीं करतीं। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि सीसे की कोई भी मात्रा स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित नहीं होती। मेयो क्लिनिक की वेबसाइट (Mayo Clinic website) पर लिखा है, कि सीसे की थोड़ी सी मात्रा भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती है। खासकर 6 साल से कम उम्र के बच्चों में लेड पॉयजनिंग (Lead Poisoning) मानसिक और शारीरिक विकास को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है और अत्यधिक मात्रा में यह जानलेवा भी हो सकता है।

पढ़ें :- Gold Price Crash : चांदी 2 दिन में 8803 रुपये, सोना 2652 रुपये सस्ता,कच्चे तेल की कीमत में तेजी और PM मोदी की अपील का असर

कौन-कौन से ब्रांड हैं इस लिस्ट में?

इस जांच में जिन प्रमुख ब्रांड्स में भारी धातुएं पाई गईं, उनमें ये नाम शामिल हैं:

Crest

Sensodyne

Tom’s of Maine

पढ़ें :- RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भारत की जीडीपी ग्रोथ पर उठाए सवाल, कहा- अर्थव्यवस्था की रफ्तार इतनी तेज तो नौकरी क्‍यों नहीं?

Dr Bronner’s

Davids

Dr Jen

Colgate

Dr Brite

इन उत्पादों की जांच Lead Safe Mama, LLC द्वारा सामुदायिक भागीदारी और स्वतंत्र लैब के माध्यम से की गई थी। यह रिपोर्ट टूथपेस्ट जैसे दैनिक उपयोग के उत्पादों में छिपे संभावित खतरों को उजागर करती है। उपभोक्ताओं को चाहिए कि वे जागरूक बनें, उत्पादों के लेबल पढ़ें और यह सुनिश्चित करें कि जिन उत्पादों का वे उपयोग कर रहे हैं, वे स्वास्थ्य मानकों पर खरे उतरते हों।

पढ़ें :- Video-हथिनीकुंड बैराज में चिनूक हेलीकॉप्टर से कूदे पांच कमांडो नाव समेत बहे, तीन जवान की बची जान, दो लापता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...