1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Aligarh News: कलयुगी बेटे ने मां को थाने में लगाई आग, फिर बनाने लगा वीडियो, महिला की हालत गंभीर

Aligarh News: कलयुगी बेटे ने मां को थाने में लगाई आग, फिर बनाने लगा वीडियो, महिला की हालत गंभीर

अलीगढ़ में एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है। एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को थाना परिसर में ही आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी महिला चीखने—चिल्लाने लगी। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया और महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Aligarh News: अलीगढ़ में एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है। एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को थाना परिसर में ही आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी महिला चीखने—चिल्लाने लगी। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया और महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में एसएसपी अलीगढ़ ने कहा कि, दो पक्षों के मध्य पारिवारिक विवाद चल रहा है। महिला के बेटे को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पढ़ें :- गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाका, एक घायल, जांच जुटी फॉरेंसिक टीम

एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि हेमलता का अपने पति के मामा यानी परिजनों से कब्जे और जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर एफआईर लिखी गई थी, जिसमें चार्जशीट लग गयी है। मामले को लेकर एक एफआईआर लिखवाई गई और उसमें चार्जशीट लग गई है। आज दोनों पक्षों को इसलिए बुलवाया गया था कि इन्हें मकान चाहिए तो किसी और जगह बनवा दो। इनमें पैसों को लेकर बात चल रही थी, पर यह पैसे को लेकर किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाए।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग

उन्होंने आगे कहा कि, महिला वहां से बाहर गई, उसके बेटे ने लाइटर से आग लगा दी। इसका वीडियो थाने के सीसीटीवी फुटेज में है। जब तक पुलिस महिला के बेटे को रोक पाती तब तक उसने मां को आग लगा दी। आग बुझाने की पुलिसकर्मियों ने भरपूर कोशिश की, जिसमें पुलिसकर्मी के हाथ भी जले हैं। महिला को अस्पताल ले जाया गया है, जहां महिला की हालत सही है, डॉक्टर ने बताया है कि महिला लगभग 40 फीसदी जली है। महिला के ​परिवार वालों को ये वीडियो दिखा दी गयी है।

 

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...