1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Aligarh Road Accident : कैंटर में घुसी पुलिस वैन, एक दरोगा-तीन कांस्टेबल और एक कैदी की मौत, एक पुलिसकर्मी घायल

Aligarh Road Accident : कैंटर में घुसी पुलिस वैन, एक दरोगा-तीन कांस्टेबल और एक कैदी की मौत, एक पुलिसकर्मी घायल

Aligarh Road Accident :  अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के बाईपास हाईवे के चिकावटी मोड़ पर फिरोजाबाद से बुलंदशहर मुलजिम लेकर जा रही पुलिस की वैन आज सुबह 8.15 बजे खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में एक दरोगा, तीन पुलिसकर्मी सहित पांच की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। एक पुलिसकर्मी घायल है।

By santosh singh 
Updated Date

Aligarh Road Accident :  अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के बाईपास हाईवे के चिकावटी मोड़ पर फिरोजाबाद से बुलंदशहर मुलजिम लेकर जा रही पुलिस की वैन आज सुबह 8.15 बजे खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में एक दरोगा, तीन पुलिसकर्मी सहित पांच की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। एक पुलिसकर्मी घायल है। सूचना पर पुलिस अधिकारी, फोर्स व क्रेन के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायल सिपाही को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

पढ़ें :- धूमधाम से मनाया गया सपा नेता बैजू यादव का 37वां जन्मदिन, शुभकामनाएं देने उमड़ा जनसैलाब

बताया जा रहा है कि पीछे जा रही बस के चालक ने ओवरटेक किया तो आगे निकालते समय हाईवे पर खड़े कैंटर में पुलिस वैन घुस गई। जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शी दुर्गा पाल ने बताया कि वह अपने खेत में चारा काट रहा था। इसी दौरान जोरदार धमाके की आवाज हुई। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो पुलिस की गाड़ी खड़े कैंटर में घुस गई थी। जिसमें सवार पांच पुलिसकर्मी व एक मुलजिम गंभीर रूप से घायल हो गए।  मुलजिम और एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक (SP City Mrigank Shekhar Pathak) ने बताया कि जनपद फिरोजाबाद से पुलिसकर्मी सरकारी पुलिस वाहन द्वारा मुजफ्फरनगर निवासी गैंगस्टर के मुलजिम गुलशनवर को पेशी के लिए बुलंदशहर ले जा रहे थे। पुलिस वैन चिकावटी मोड़ पर खड़े कैंटर से टकरा गई। जिसमें एसआई रामसजीवन, कांस्टेबल बालवीर, रघुवीर ,चालक सिपाही चंद्रपाल व मुलजिम गुलशनवर की मौके पर मौत हो गयी। वहीं घायल सिपाही शेरपाल सिंह को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस 5 शवों को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...