1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बिहार के सीएम नीतीश कुमार और राबड़ी देवी समेत सभी 11 उम्मीदवार निर्विरोध MLC चुने गए

बिहार के सीएम नीतीश कुमार और राबड़ी देवी समेत सभी 11 उम्मीदवार निर्विरोध MLC चुने गए

बिहार विधान परिषद चुनाव-2024 (Bihar Legislative Council Election-2024) में गुरुवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Former Chief Minister Rabri Devi) समेत 11 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार विधान परिषद चुनाव-2024 (Bihar Legislative Council Election-2024) में गुरुवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Former Chief Minister Rabri Devi) समेत 11 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। बिहार के सीएम नीतीश कुमार, पूर्व सीएम राबड़ी देवी समेत 11 एमएलसी उम्मीदवारों को जीत का सर्टिफिकेट मिल गया है। सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

पढ़ें :- Vande Bharat Sleeper :  दूसरी वंदे भारत स्लीपर इस दिन होगी लॉन्च , जानें रूट और स्टॉपेज

आरजेडी कोटे से राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दीकी और उर्मिला ठाकुर को MLC निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र मिला। इसके साथ ही माले की शशि यादव ने भी सर्टिफिकेट लिया। राबड़ी देवी के बदले भोला यादव ने MLC निर्वाचन का सर्टिफिकेट लिया।

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विधानसभा पहुंचे और विधानसभा सचिव राजकुमार के चैंबर में खालिद अनवर के साथ जीत का सर्टिफिकेट लिया। मंत्री संतोष कुमार सुमन ने भी निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र लिया। बीजेपी की तरफ से मंगल पाण्डेय, अनामिका सिंह और लाल मोहन गुप्ता ने MLC निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र हासिल किया।

जीत का प्रमाण-पत्र लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत सभी NDA के निर्वाचित सदस्यों के साथ बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव के चैंबर में पहुंचे। वहीं, निर्विरोध चुनी गयी आरजेडी MLC उर्मिला ठाकुर ने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को धन्यवाद दिया और कहा कि जो दायित्व मिला, उसे निभाएंगे। वहीं, अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि हमने जीत का सर्टिफिकेट ले लिया है और हमें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका निर्वहन करेंगे।

पढ़ें :- IND vs NZ Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें- प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिला मौका
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...