1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मोदी सरकार में सारी नीतियां बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए बनती हैं…प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

मोदी सरकार में सारी नीतियां बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए बनती हैं…प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के पानीपत में न्याय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ये महाभारत की धरती है। यहां से हमें भगवत गीता की सीख मिली है। इसने हमें अन्याय और अधर्म के खिलाफ लड़ना सिखाया है। खेल का मैदान हो, जंग का मैदान हो या खेत-खलिहान हो..हरियाणा के लोग अपना खून-पसीना लगाकर खूब मेहनत करते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के पानीपत में न्याय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ये महाभारत की धरती है। यहां से हमें भगवत गीता की सीख मिली है। इसने हमें अन्याय और अधर्म के खिलाफ लड़ना सिखाया है। खेल का मैदान हो, जंग का मैदान हो या खेत-खलिहान हो..हरियाणा के लोग अपना खून-पसीना लगाकर खूब मेहनत करते हैं।

पढ़ें :- IND vs IRE 1st T20I Live : आज भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20आई, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

उन्होंने आगे कहा कि, हिंदुस्तान किसानों का देश है। इस देश की आत्मा में किसान हैं। इंदिरा गांधी जी आपके लिए हरित क्रांति लेकर आई थीं, जिससे किसान आत्मनिर्भर बने। वहीं, नरेंद्र मोदी आपके लिए काले कानून लेकर आए, जिसके खिलाफ आप महीनों तक दिल्ली बॉर्डर पर बैठे रहे।लेकिन नरेंद्र मोदी समेत BJP का एक भी नेता आपको देखने तक नहीं आया।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, BJP ने इस चुनाव में उस मंत्री को टिकट दिया है, जिसके बेटे ने किसानों को कुचल डाला था। देश में आज ऐसे हालात हो चुके हैं। यूपी में एक मंत्री के बेटे ने किसानों को अपनी जीप के नीचे कुचल दिया। हमने तय किया कि उन किसानों के परिवार से मिलने जाएंगे। मुझे ताज्जुब हुआ कि जिसने किसानों को कुचला, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन मेरे घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दी गई, ताकि हम उनसे मिलने न जा पाएं। तीन-चार दिन बाद मैं किसानों के परिवारों से मिली। तब उनका दर्द समझ आया। मृत किसानों के परिजन रो रहे थे, बिलख रहे थे। उन्होंने कहा- हम सिर्फ न्याय मांग रहे थे, लेकिन हमें वो भी नहीं मिला।

साथ ही कहा, मोदी सरकार में सारी नीतियां बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए बनती हैं। नरेंद्र मोदी बड़े-बड़े उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ रुपए माफ करते हैं, लेकिन जब किसानों के कर्जमाफी की बात आती है तो कहते हैं कि पैसा नहीं है। हालात ये हैं कि देश के किसान 50 हजार रुपए के कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर रहे हैं।

 

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला: ट्रस्ट की शिकायत पर में दर्ज हुई FIR, SIT कर रही है मामले की जांच

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...