1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

पुष्पा 2 (Pushpa 2) स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को शुक्रवार को हैदराबाद के नामपल्ली कोर्ट (Nampally Court of Hyderabad) ने संध्या थिएटर (Sandhya Theatre) भगदड़ मामले में जमानत दे दी है। दरअसल, 13 दिसंबर को अल्लू को थिएटर में भगदड़ और उसमें हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। पुष्पा 2 (Pushpa 2) स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को शुक्रवार को हैदराबाद के नामपल्ली कोर्ट (Nampally Court of Hyderabad) ने संध्या थिएटर (Sandhya Theatre) भगदड़ मामले में जमानत दे दी है। दरअसल, 13 दिसंबर को अल्लू को थिएटर में भगदड़ और उसमें हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि तेलंगाना हाई कोर्ट (Telangana High Court) ने उन्हें फिर 4 हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत दे दी थी और 14 दिसंबर को वह जेल से रिहा हो गए थे।

पढ़ें :- पहले बहन कहा, अब लव गिल को लेकर जताई फीलिंग्स? Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी का नया लव एंगल?

मामला क्या है दरअसल, पुष्पा 2 की रिलीज से एक दिन पहले हैदराबाद के संध्या थिएटर में प्रीमियर था जहां अल्लू अर्जुन को देखने के लिए फैंस की भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी वहीं उसका बेटा अब भी अस्पताल में गंभीर हालत में है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...