आज हम आपके लिए आलू का चोखा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं अधिकतर घरों में इसे दाल चावल के साथ सर्व किये जाते है। जिसे आप पराठे और पूड़ी में भरकर भी बना सकते हैं। अगर आपको साधा और टेस्टी खाना चाहते है तो इसे ट्राई कर सकते हैं।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
आलू का चोखा बनाने के लिए जरुरी सामग्री
– उबले हुए आलू – 4 (मध्यम आकार के)
– प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
– हरी मिर्च – 2-3 (बारीक कटी हुई)
– अदरक – 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
– लहसुन – 4-5 कलियां (कद्दूकस की हुई)
– सरसों का तेल – 2 टेबलस्पून
– नमक – स्वादानुसार
– धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून (बारीक कटी हुई)
– नींबू का रस – 1 टेबलस्पून (वैकल्पिक)
– लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून (वैकल्पिक)
आलू का चोखा बनाने का तरीका
1. आलू तैयार करना:
1. उबले हुए आलू को छीलकर एक बड़े बर्तन में डालें।
2. इन्हें अच्छे से मैश कर लें ताकि कोई गांठ न रहे।
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
2. मसाले और सामग्री मिलाना:
1. मैश किए हुए आलू में कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक, और लहसुन डालें।
2. ऊपर से सरसों का तेल डालें।
3. नमक, लाल मिर्च पाउडर (वैकल्पिक), और धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिलाएं।
4. नींबू का रस डालें (यदि आप खट्टा स्वाद चाहते हैं)।
परोसने का तरीका:
आलू चोखा को लिट्टी, परांठा, रोटी या चावल के साथ गरमागरम परोसें।