1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. क्रिकेट में आश्चर्यजनक… तेज गेंदबाज ने 21 साल के करियर में नहीं फेंकी No Ball; भारतीय बल्लेबाज जो कभी नहीं हुआ Run-Out

क्रिकेट में आश्चर्यजनक… तेज गेंदबाज ने 21 साल के करियर में नहीं फेंकी No Ball; भारतीय बल्लेबाज जो कभी नहीं हुआ Run-Out

Amazing records in cricket: क्रिकेट में आएदिन रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं, लेकिन कुछ रिकॉर्ड्स ऐसे भी हैं, जो असंभव से लगते हैं। ऐसे ही दो रिकॉर्ड क्रिकेट जगत के लिए आज भी मिशाल हैं। इनमें एक रिकॉर्ड भारत के महान ऑल राउंडर कपिल देव के नाम दर्ज है, जबकि दूसरा पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज इमरान खान ने बनाया था। आइये जानते हैं इन दोनों  रिकॉर्ड्स के बारे में-

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

इमरान खान ने 21 साल के टेस्ट करियर में नहीं फेंकी No Ball

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विश्वविजेता कप्तान इमरान खान की गिनती दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों में होती है। इमरान ने लंबे समय तक पाकिस्तान क्रिकेट में अपना योगदान दिया। हालांकि, उन्होंने अपने 21 साल के पूरे टेस्ट क्रिकेट करियर के दौरान कभी भी एक भी नो बॉल नहीं डाली, जो गलती आज के समय में गेंदबाजों के लिए आम बात बन गयी है। कभी कभी नो बॉल का खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ता है।

बता दें कि पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान के नाम 88 टेस्ट मैच में 362 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है और इस दौरान उन्होंने कभी भी कोई नो बॉल नहीं फेंकी है।

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

कपिल देव अपने 16 साल के करियर नहीं हुए Run-Out

कई बार बल्लेबाज रन चुराने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठते हैं, लेकिन भारत के विश्वविजेता कप्तान कपिल देव अपने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में कभी भी रन आउट नहीं हुए। बता दें कि पूर्व भारतीय कपिल देव के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 687 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने अपने करियर में कुल 9031 रन बनाए थे। वह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में महान ऑलराउंडर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...