1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Amazon Digital Payments App: अमेज़न भारत में एक और डिजिटल भुगतान ऐप करेगा लॉन्च

Amazon Digital Payments App: अमेज़न भारत में एक और डिजिटल भुगतान ऐप करेगा लॉन्च

भारत में अमेजन भी अपने Amazon Pay को एक स्टैन्डअलोन एप के तौर पर पेश करने की योजना बना रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Amazon Digital Payments App : भारत में अमेजन भी अपने Amazon Pay को एक स्टैन्डअलोन एप के तौर पर पेश करने की योजना बना रहा है। जिससे पेमेंट प्लेटफ़ॉर्म की विजिबिलिटी और इस्तेमाल को बढ़ाया जा सके, जो आज के समय में अमेजन के मुख्य ई-कॉमर्स ऐप (E-commerce App) में एम्बेडेड है।  असल में अगर यह एप अलग से एक फुल एप के तौर पर पेश किया जाता है तो ज्यादा से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल कर पाएंगे, क्योंकि अभी भी बहुत से लोग Amazon App को इस्तेमाल नहीं करते हैं ऐसे में उन्हें Amazon Pay को भी इस्तेमाल करने का मौका नहीं मिलता है।

पढ़ें :- Video-स्पेन बना विश्व चैंपियन तो Mia Khalifa की लग गई लॉटरी, सट्टेबाजी में जीते 1.4 करोड़ रुपए

भारत में अमेजन पे कई तरह की फाइनेंशियल सर्विस (Financial Service) प्रदान करता है, जैसे कि मनी ट्रांसफर, बिल पेमेंट, इंशोरेंस पर्चेस , ट्रेवल बुकिंग और म्यूचुअल फंड और डिजिटल गोल्ड में निवेश के अवसर। हालांकि, ये सेवाएं आज के समय में केवल अमेजन के मुख्य ई-कॉमर्स ऐप के माध्यम से उपलब्ध हैं।

अमेज़न पे के लिए एक स्टैंडअलोन ऐप(Standalone App) लॉन्च करने से कंपनी को भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट मार्केट(digital payment market) में प्रतिस्पर्धात्मक लाभ मिल सकता है।

खबरों के अनुसार, Amazon ने पहले ही मंजूरी के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से संपर्क किया है। हालांकि, ये योजनाएं अभी भी चर्चा के चरण में हैं और इन्हें या तो संशोधित किया जा सकता है या छोड़ दिया जा सकता है।

पढ़ें :- मोटोरोला ने लॉन्च किया 7,100mAh बैटरी वाला 5G फोन 'Motorola Edge 70 Max 5G', जाने फीचर्स
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...