1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Ambani Family Ladies Dance : नीता अंबानी ने बहू श्लोका और राधिका ने मिलाई ताल से ताल, बेटी ईशा भी इठलाईं, देखें वायरल वीडियो

Ambani Family Ladies Dance : नीता अंबानी ने बहू श्लोका और राधिका ने मिलाई ताल से ताल, बेटी ईशा भी इठलाईं, देखें वायरल वीडियो

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे पुत्र अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) शादी करने से बस कुछ ही दूर हैं। शादी के बाद दोनों एक-दूजे के हो जाएंगे। 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने के लिए दोनों पूरी तरह तैयार हैं। मामेरू की रस्म से शुरुआत हुई और अब संगीत सेरेमनी भी की जा चुकी हैं।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे पुत्र अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) शादी करने से बस कुछ ही दूर हैं। शादी के बाद दोनों एक-दूजे के हो जाएंगे। 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने के लिए दोनों पूरी तरह तैयार हैं। मामेरू की रस्म से शुरुआत हुई और अब संगीत सेरेमनी भी की जा चुकी हैं। इतना ही नहीं ग्रह शांति पूजा का भी बीते दिन आयोजन किया गया। अभी कई और कार्यक्रम होने बाकी हैं, जिनकी खूबसूरत झलकियां सामने आती रहेंगी, लेकिन इसी बीच संगीत इवेंट का एक वीडियो छाया हुआ है। सामने आए इस वीडियो में अंबानी लेडीज का खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है। बनठन कर अंबानी बहुएं अपनी अदाएं दिखा रही हैं। वीडियो में ईशा अंबानी भी छाई हुई हैं। वायरल वीडियो में अंबानी लेडीज के बीच का तालमेल भी दिखा रहा है।

पढ़ें :- कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में आए ऋचा चड्ढा-अतुल कुलकर्णी समेत ये सेलेब्स

कमाल का डांस करती दिखीं अंबानी लेडीज

हाल में वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीता अंबानी (Nita Ambani), श्लोका मेहता (Shloka Mehta) , राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) और ईशा अंबानी (Isha Ambani) एक साथ दिख रही हैं। चारों ताल से ताल मिलाकर डांस कर रही हैं। वीडियो में इन्हें आप ‘ड्रामा क्वीन’ गाने पर डांस करते देख सकते हैं। सभी के एक्सप्रेशन्स कमाल के लग रहे हैं। वहीं फास्ट गाने पर अंबानी लेडीज ने क्लासिकल मूव्ज दिखाए हैं। इतना ही नहीं नीता अंबानी सेंटर ऑफ अट्रैक्शन हैं। सभी के आउटफिट पिंक कलर के अलग-अलग टोन में हैं। सभी पर मिरर और स्टोन वर्क किया गया है। डिटेल में बात करें तो नीता और ईशा अंबानी (Isha Ambani)  ने हैवी लहंगा कैरी किया है, वहीं श्लोका मेहता (Shloka Mehta)  और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) ने क्रॉप टॉप और स्कर्ट वाली इंडो वेस्टर्न ड्रेस कैरी की है। चारों ही एक से बढ़कर एक लग रही हैं।

यहां देखें वीडियो

इस दिन होगी शादी

बता दें, अंबानी लेडीज का जलवा अनंत अंबानी (Anant Ambani)  और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी तक कायम रहने वाला है। 12 जुलाई 2024 को जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर (Jio World Convention Center) में अनंत अंबानी (Anant Ambani)   और राधिका (Radhika Merchant) मर्चेंट सात फेरे लेंगे। इतना ही नहीं ये कार्यक्र 13 जुलाई और 14 जुलाई को भी जारी रहेगा। वेडिंग फेस्टिविटी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स शामिल होगे। इस खास इवेंट से पहले कई और भी रस्में अभी देखने को मिलेंगी।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...