1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Amit Shah on Rahul Gandhi:अमेरिका में आरक्षण पर राहुल गांधी के बयान पर अमित शाह का पलटवार,बोले- कोई आरक्षण खत्म नहीं कर सकता है

Amit Shah on Rahul Gandhi:अमेरिका में आरक्षण पर राहुल गांधी के बयान पर अमित शाह का पलटवार,बोले- कोई आरक्षण खत्म नहीं कर सकता है

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की ओर से अमेरिका में दिए जा रहे बयानों पर बीजेपी का तीखा हमला जारी है। वार पलटवार की इस कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री और पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल पर हमला बोला है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Amit Shah on Rahul Gandhi : कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की ओर से अमेरिका में दिए जा रहे बयानों पर बीजेपी का तीखा हमला जारी है। वार पलटवार की इस कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री और पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल पर हमला बोला है। अमित शाह ने बुधवार (11 सितंबर 2024) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “देश विरोधी बातें करना और देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत सी बन गई है। चाहे जम्मू-कश्मीर में JKNC के देशविरोधी और आरक्षण विरोधी एजेंडे का समर्थन करना हो, या फिर विदेशी मंचों पर भारत विरोधी बातें करनी हो, राहुल गांधी ने देश की सुरक्षा और भावना को हमेशा आहत किया है।”

पढ़ें :- 76 साल के हो चुके नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा से प्रधानमंत्री कौन? अमित शाह ने अटकलों पर लगाया विराम, बोले- 2029 में चौथी बार वही बनेंगे देश के पीएम

शाह ने कहा कि राहुल गांधी का बयान क्षेत्रवाद, धर्म और भाषाई मतभेदों की तर्ज पर दरार पैदा करने की कांग्रेस की राजनीति को उजागर करता है। देश से आरक्षण खत्म करने के बारे में बोलकर राहुल गांधी एक बार फिर कांग्रेस के आरक्षण विरोधी चेहरे को बाहर ले आए हैं। जो विचार उनके मन में थे, वे शब्द बनकर बाहर आ गए हैं। मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि जब तक बीजेपी है, कोई भी आरक्षण को खत्म नहीं कर सकता और ना ही कोई देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर सकता है।

पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : अखिलेश यादव, बोले- धूमधाम मचाने वाले धड़ाम से गिरे, भाजपा पांच सीट नहीं 50 जिलों में हारी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...