Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. अमरावती में युवक की बेरहमी से हत्या, बचाव में आगे किया हाथ तो कटकर अलग हो गया पंजा

अमरावती में युवक की बेरहमी से हत्या, बचाव में आगे किया हाथ तो कटकर अलग हो गया पंजा

By Harsh 
Updated Date

महाराष्ट्र के अमरावती शहर में बुधवार सुबह एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। राजेंद्र कॉलोनी-विजय कॉलोनी क्षेत्र में कथित तौर पर लड़की से जुड़े विवाद को सुलझाने के बहाने बुलाए गए युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया गया। हमले में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिग समेत चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

पढ़ें :- पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने डीएम से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान की उठाई मांग

बातचीत के दौरान हिंसक हुआ विवाद

मृतक की पहचान ताज नगर निवासी आफाक शेख शकील के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे पोरवाल सीमेंट डिपो के पास दोनों पक्ष बातचीत के लिए पहुंचे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से एक लड़की को लेकर विवाद चल रहा था। बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ गई और मामला हिंसक हो गया।

धारदार हथियार से किया ताबड़तोड़ हमला

विवाद बढ़ते ही आरोपियों ने आफाक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके गले, छाती और पेट पर कई वार किए गए। जब आफाफ ने बचाव के लिए हाथ आगे किया, तो आरोपियों ने धारदार ​हथियार से उसके पंजे को काटकर हाथ से अलग कर दिया। गंभीर रूप से घायल आफाक को स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल इर्विन (जिला सामान्य) अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें :- 125 रन की हार के बाद पूरी टीम पर फूटा कप्तान श्रेयस अय्यर का गुस्सा, बोले- ऐसा प्रदर्शन बिल्कुल मंजूर नहीं...

सीसीटीवी के आधार पर 4 संदिग्ध हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर तीन नाबालिग और एक बालिग को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

इलाके में दहशत, जांच जारी

हत्याकांड के बाद राजेंद्र कॉलोनी, विजय कॉलोनी और ताज नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अस्पताल में भी एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस का कहना है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है। हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- वायनाड भूस्खलन में फंसे लोगों को बचाने की जा रही है पूरी कोशिश, मुख्यमंत्री वीडी सतीसन खुद राहत कार्यों की कर रहे हैं निगरानी : प्रियंका गांधी
Advertisement