1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral video: बुजुर्ग शख्स ने मुश्किलों में निकाला मुस्कुराने का तरीका, देखें वीडियो

Viral video: बुजुर्ग शख्स ने मुश्किलों में निकाला मुस्कुराने का तरीका, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर आए दिन कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर किसी को सोशल मीडिया के बारे में पता है और इसमें से अधिकतर लोग आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव भी मिल जाएंगे।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Viral video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर किसी को सोशल मीडिया के बारे में पता है और इसमें से अधिकतर लोग आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव भी मिल जाएंगे। हाल ही में एक बुजुर्ग शख्स का दिल छूं लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- जम्मू में सनसनीखेज वारदात, 35 वर्षीय युवक की सिर में गोली लगने से मौत

वीडियो में बुजुर्ग शख्स पानी में स्कूटी चलाते हुए बच्चों को बोटिंग कराता नजर आ रहा है। बुजुर्ग शख्स के इस वीडियो ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर के आंगन में काफी पानी भरा हुआ है। ऐसी स्थिति किसी बाढ़ या फिर किसी चक्रवात के बाद ही बनती है।

पढ़ें :- Vishwakarma Jayanti : सीएम योगी, बोले-सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा, नए भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

उसी पानी में एक शख्स छोटी सी नाव में दो बच्चों को बैठा कर उस नांव को एक रस्सी के जरिए अपनी स्कूटी से बांध कर बच्चों को बोटिंग का आनंद दिला रहा है। शख्स पानी में स्कूटी चलाते हुए बच्चों को खूब मजे कराता हुआ नजर आ रहा है। बुजुर्ग शख्स के दिल छूं लेने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Chai_Angelic नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 1.1 मिलियन लोग भी देख चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...