1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Anil Kapoor Birthday: बर्थडे पर अनिल कपूर ने फैंस को दिया स्पेशल गिफ्ट, रिलीज हुआ सूबेदार का ट्रेलर

Anil Kapoor Birthday: बर्थडे पर अनिल कपूर ने फैंस को दिया स्पेशल गिफ्ट, रिलीज हुआ सूबेदार का ट्रेलर

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर आज 68 साल के हो गए हैं. वहीं आज उनके जन्मदिन पर फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं, तो वहीं एक्टर ने भी फैंस को तोहफा दिया है.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Anil Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर आज 68 साल के हो गए हैं. वहीं आज उनके जन्मदिन पर फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं, तो वहीं एक्टर ने भी फैंस को तोहफा दिया है. एक्टर ने हाल ही में अपनी नई फिल्म ‘सूबेदार’ की अनाउंसमेंट की है और इसी के साथ फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आया है. उनकी अपकमिंग फिल्म का टीजर भी रिलीज हो गया है.

पढ़ें :- पहले बहन कहा, अब लव गिल को लेकर जताई फीलिंग्स? Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी का नया लव एंगल?

फिल्म में वो फौजी के रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म का टीजर 1 मिनट, 47 सेकंड का है. जिसमें एक घर के अंदर का सीन शुरु होता है. जिसमें एक्टर बैठे हैं. वह जिस घर में होते हैं वो घर लोगों से घिरा हुआ होता है.

https://www.instagram.com/reel/DD8o_SAIEJv/?igsh=MWV4eTJpYXRicWZmcw==

जो कि बाहर खड़े दरवाजा पीट रहे होते है और सैनिक को बाहर आने के लिए कह रहे हैं. वहीं अनिल कपूर का लुक सामने आता है. जिसमें वो कुर्सी पर हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे होते हैं. वहीं वो कहते हैं- ‘फौजी तैयार.’

पढ़ें :- आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव, बोलीं- 'शादी से पहले फिजिकल होना नॉर्मल ...', युवा पीढ़ी अपने हिसाब से जीती है जिंदगी जो बिल्कुल सही है
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...