Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अंकित बालियान हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मारे गए वारदात में शामिल दो शूटर, DGP बोले-सभी आरोपियों पर होगी कार्रवाई

अंकित बालियान हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मारे गए वारदात में शामिल दो शूटर, DGP बोले-सभी आरोपियों पर होगी कार्रवाई

By शिव मौर्या 
Updated Date

शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या करने वाले दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं। सोमवार सुबह पुलिस पुलिस मुठभेड़ में दोनों शूटर ढेर हो गए। दोनों शूटरों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में मारे गए शूटर गोगी गैंग के बताए जा रहे हैं। डीजीपी राजीव कृष्णा ने कहा कि, हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों पर कार्रवाई होगी। अभी पुलिस की तफ्तीश इस मामले में जारी है।

पढ़ें :- Ankit Baliyan Murder Case: अंकित के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कहा-सरकार इस मामले में पूरी तरह से है गंभीर

मुठभेड़ में मारे गए शूटरों की शिनाख्त सुमित और मोहित के रूप में हुई है। दोनो सोनीपत के रहने वाले थे और गोगी गैंग के शूटर थे। पुलिस ने बताया कि, वारदात के बाद दोनों शूटर बागपत के रास्ते लोनी की तरफ फरार हुए थे और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। सोमवार सुबह दोनों औद्योगिक क्षेत्र से होते हुए सोनीपत जाने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें घेर लिया।

इस दौरान शूटरों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से दोनों शूटर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाश अंकित हत्याकांड में शामिल थे। पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया है। दोनों को 20 से अधिक गोलियां लगने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि, अंकित बालियान की हत्या में चार शूटर शामिल थे, जिसमें अभी दो फरार हैं। सुमित और मोहित को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। अब पुलिस फरार सत्यम और आर्यन की तलाश कर रही है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

अंकित की हत्या के बाद पुलिस को कई अहमर सुराग हाथ लगे थे, जिसमें सीसीटीवी फुटेज भी शामिल है। इसके बाद से शूटरों की तलाश शुरू की गयी। बागपत और लोनी की ओर से भागने की जानकारी पुलिस को मिली थी पुलिस टीमों ने संभावित रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी थी। सोमवार सुबह इसी क्रम में औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस का बदमाशों से आमना-सामना हो गया, जिसके बाद मुठभेड़ में बदमाश मारे गए।

पढ़ें :- सिंगर अंकित बालियान के हत्यारे एनकाउंटर में ढेर, पुलिस ने 50-50 रुपए का रखा था इनाम

 

 

Advertisement