1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ankit Baliyan Murder Case: अंकित के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कहा-सरकार इस मामले में पूरी तरह से है गंभीर

Ankit Baliyan Murder Case: अंकित के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कहा-सरकार इस मामले में पूरी तरह से है गंभीर

अंकित के पिता सतबीर सिंह से मुलाकात के दौरान रालोद प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जंयत चौधरी ने पूरे घटना की जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना दी। जयंत चौधरी ने कहा कि, दुख की इस घड़ी में उनकी और पार्टी की संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ankit Baliyan Murder Case: राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने सोमवार को शामली के गांव बंतीखेड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने अंकित बालियान के पिता सतबीर फौजी और परिजनों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि वो उनके साथ हैं। साथ ही कहा, सरकार इस मामले में पूरी तरह से गंभीर है। आज दो हत्यारों को एनकाउंटर में मारा गया है और बाकी हत्यारों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

पढ़ें :- UP Janta Darshan : सीएम योगी बोले- धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज, बहन के लोहिया एडमिट होते ही भाई की आंखों में आए आंसू

अंकित के पिता सतबीर सिंह से मुलाकात के दौरान रालोद प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जंयत चौधरी ने पूरे घटना की जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना दी। जयंत चौधरी ने कहा कि, दुख की इस घड़ी में उनकी और पार्टी की संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।

जयंत चौधरी ने कहा कि, अंकित एक कलाकार था और उसकी सुनियोजित तरीके से हत्या की गई। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और पुलिस हत्याकांड की जांच में जुटी है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था तभी कायम रह सकती है, जब लोगों का व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी इस मामले को लेकर उनकी बातचीत हुई थी। मुख्यमंत्री इस घटना को लेकर गंभीर थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रयास पहले दिन से ही जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने का रहा है। साथ ही कहा कि, आज पुलिस को काम करने की पूरी आजादी है। हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों तक पुलिस की टीम जल्द पहुंचेगी। परिजनों से मुलाकात के दौरान जयंत सिंह ने परिवार को भरोसा दिलाया कि वह इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं और न्याय की लड़ाई में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

 

पढ़ें :- अंकित बालियान हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मारे गए वारदात में शामिल दो शूटर, DGP बोले-सभी आरोपियों पर होगी कार्रवाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...