Shamli : हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के मामले में, 50-50 हज़ार रुपये के इनामी दो संदिग्ध शार्पशूटर्स पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। शामली पुलिस के बयान के मुताबिक, हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले इन दो आरोपियों—मोहित (22) और सुमित (24)—को कैराना रोड पर एक गैस गोदाम के पास पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगी।

पुलिस की तफ्तीश में वारादात में शामिल शूटरों के बारे में अहम जानकारी हाथ लगी थी। बताया जा रहा है कि, शूटरों के भागने के रास्ते और पहचान से जुड़ी जानकारी मिली और शूटरों की शिनाख्त भी हो गयी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में करनाल, पानीपत और रोहतक में दबिश दी थी। वहीं, शूटरों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही था।
पुलिस ने बताया था कि 26 अगस्त को शार्प शूटर करनाल से बिडौली होते हुए शामली पहुंचे थे। नाला पटरी पर अंकित की हत्या करने के बाद चारों दिल्ली रोड से बड़ौत-बागपत होते हुए गौरीपुर मोड़ पहुंचे और वहां से सोनीपत की ओर निकल गए। इसके बाद सभी अपने-अपने ठिकानों पर चले गए थे।
बता दें कि अंकित बालियान शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे और गन कल्चर पर अक्सर गाने बनाया करते थे। वह रोज की तरह शहर कोतवाली के आर्यपुरी नाला पटरी में जिम करने गए थे। जहां उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना के पीछे राजनीतिक एंगल भी देखा जा रहा है, क्योंकि अंकित जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे।
32 वर्षीय सिंगर की हत्या से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस दौरान अंकित की मां उनकी लाश गोद में लेकर सड़क पर बैठ गईं। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर और सहारनपुर रेंज के DIG अभिषेक सिंह शामली पहुंचे। अधिकारियों ने अंकित के पिता को मनाकर रात 12 बजे जाम खुलवाया था। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस हत्याकांड पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किये थे।